Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Wednesday, August 30, 2023

दूरसंचार वाहिनी आई.टी.बी.पी. में मनाया गया रक्षाबंधन



शिवपुरी-
दूरसंचार वाहिनी आई.टी.बी.पी. के प्रांगण में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। इस अवसर पर आदर्श अग्रवाल महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती रेनू सिंघल एवं उनकी टीम ने सर्वप्रथम कालू राम मीणा द्वितीय कमान, दूरसंचार वाहिनी एवं अन्य हिमवीर पदाधिकारियों को तिलक लगाकर राखी बांधी, मिठाई खिलाई और परमात्मा से भाईयों के अच्छे स्वास्थ्य एवं खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर पर कालू राम मीणा, द्वितीय कमान ने उपस्थित बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में विभिन्न प्रकार के पर्व मनाए जाते हैं।

प्रत्येक पर्व का अपना अलग अलग महत्व है। लेकिन रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के बीच अटूट स्नेह को बनाए रखने का पर्व है। उन्होंने कहा की देश की रक्षा करने के लिए रात दिन तत्पर रहने वाले आई.टी.बी.पी. के हिमवीर जवान किसी न किसी बहन के भाई जरुर हैं, लेकिन वतन की रक्षा करना हमारा पहला फर्ज है। अंत में उन्होंने तरूण अग्रवाल समाजसेवी एवं महिला संगठन की सदस्याओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने हमारे बीच उपस्थित होकर जवानों की कलाईओं पर रक्षा सूत्र राखी बांधकर हमारे मन में प्रसन्नता जागृत की गई है, इसके लिए उप महानिरीक्षक आर.एस. वत्स एवं समस्त पदाधिकारियों की ओर से बहुत आभार प्रकट करता हॅू। इस मौके पर श्री प्रेम चन्द (उप सेनानी/अभि.) एवं श्री दलीप सिंह, सहायक सेनानी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment