Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Friday, December 22, 2023

अयोध्या श्रीराम मंदिर पर जानकी सेना का होगा 528 वा ऐतिहासिक सुंदरकांड


शिवपुरी से अयोध्या जानकी सैनिकों ने निकाली सुंदरकांड यात्रा

शिवपुरी। पिछले कई वर्षों से लगातार जन सेवा और धर्म जागरण के क्षेत्र में कार्यरत अखिल भारतीय जानकी सेना संगठन के द्वारा इस बार 528 वा भव्य ऐतिहासिक सुंदरकांड का आयोजन श्री राम मंदिर श्रीधाम अयोध्या उत्तर प्रदेश में होने जा रहा है। यह आयोजन 23 दिसंबर को दोपहर 2:00 बजे श्री राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज के सानिध्य में होगा। 

जानकारी देते हुए महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास जी महाराज ने बताया कि जानकी सेना संगठन के द्वारा पिछले कई वर्षों से हर वर्ष तीर्थ क्षेत्र सुंदरकांड किया जाता है। इसी श्रृंखला में इस बार प्रभु श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या के मणिराम दास छावनी में श्री जन्मभूमि सुंदरकांड होना तय हुआ और शिवपुरी से 350 जानकी सैनिकों का जत्था रवाना हो चुका है 23 दिसंबर को दोपहर में अयोध्या जी में विशाल ऐतिहासिक सुंदरकांड होगा। 

अयोध्या में पहले से ही व्यवस्था की देखरेख में लगे महामंडलेश्वर जी ने बताया कि सुंदरकांड की तैयारी पिछले दो महीने से लगातार जारी थी अब शिवपुरी से दो बस, 24, 4 पहिया वाहन एवं ट्रेन के माध्यम से 350 लोगों का जत्था वहां रवाना हो चुका है। और अधिक जानकारी देते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने बताया कि इस आयोजन हेतु भारतवर्ष के अलग-अलग हिस्सों से भी कई लोग डायरेक्ट अयोध्या जी पहुंच रहे हैं। इस ऐतिहासिक सुंदरकांड में भारत के कई राष्ट्रीय संत अलग-अलग मठ मदर आश्रम से भी पहुंचने वाले हैं।

No comments:

Post a Comment