Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Friday, December 22, 2023

जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में गांधी पार्क में 142 सांसदों के निलंबिन पर किया विरोध प्रदर्शन


शिवपुरी-
जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी के तत्वाधान में स्थानीय गांधी समाधि स्थल गांधी पार्क परिसर में लोकसभा-राज्यसभा के 142 सांसदों के निलंबन के विरोध में जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने लोकतंत्र पर अभूतपूर्व हमला कर आश्चर्यजनक रूप से संसद के राज्यसभा और लोकसभा के दोनों सदनों के 142 सांसदों को निलंबित कर लोकतंत्र के साथ घिनौना कृत्य किया है। 

भाजपा द्वारा संसद में बिल को पास कराने को लेकर साजिश रची गई थी। इसी के विरोध में आज इंडिया एलायंस पार्टियों की बैठक में सर्वसम्मति से पारित निर्णय अनुसार देश की सभी प्रदेश कांग्रेस इकाइयों द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदेश एवं जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया गया है। आज किए गए विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान व शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, जिला प्रभारी, विधायक कैलाश कुशवाह एवं पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, मोर्चा संगठन और विभाग के अध्यक्ष मौजूद रहे।

विरोध प्रदर्शन में चुनाव में मिली हार के मुद्दे की रही चर्चा
विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में मिली हार का मुद्दा गरमाया रहा। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस लगातार ईवीएम की वजह से हारती आ रही है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जहां कांग्रेस की मजबूत स्थिति थी वहां कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जो युवा चेहरा था क्षेत्र के चहेते थे उनकी तक हार हो गई। शिवपुरी की दो विधानसभाओं (शिवपुरी और कोलारस) में कांग्रेस की इतनी बड़ी हार ये किसी साजिश की ओर इशारा कर रहा है। एक्जिट पोल में भी कांग्रेस मजबूत थी लेकिन ईवीएम के चलते हार का सामना करना पड़ा।

विधानसभा चुनाव के परिणामों पर विचार करें कांग्रेस पार्टी : विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी
शिवपुरी विधानसभा से अपना टिकट नहीं मिलने पर पूर्व विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने कहा कि एकाएक पार्टी का निर्णय आया था। जिसे सभी ने ले आई। जिनका नाम सर्वे और जनता के बीच दूर-दूर तक नहीं था। वहीं शिवपुरी विधानसभा से अपना टिकट नहीं मिलने पर पूर्व विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने कहा कि एकाएक पार्टी का निर्णय आया था। जिसे सभी ने स्वीकार किया था। ऐसा मेरे साथ ही नहीं कई लोगों के साथ हुआ है। लेकिन रिजल्ट आने के बाद उन्हें लगता है कि पार्टी को हुई चूक पर एक बार विचार करना चाहिए।

No comments:

Post a Comment