Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, January 8, 2024

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की यात्रा को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय पर बैठक आयोजित



जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने पार्टी गतिविधियों की दी जानकारी, एकजुट होने का किया आह्वान

शिवपुरी-मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के दिशा निर्देशों के अनुक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय सिंह चौहान व संगठन मंत्री राजकुमार बंसल द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय झांसी रोड पर बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी निर्देश के मुख्य विंदुओं के बारे में जिला कंाग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान के द्वारा उपस्थित समस्त कांग्रेसजनों को अवगत कराया गया और आगामी समय में आने वाली भारत जोड़ो यात्रा सहित प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं संगठनात्मक रूप से सशक्त होने का आह्वान भी किया।

बैठक में मुख्य रूप से जो बिन्दु रखे गए उसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा(डोनेट फॉर देश), लोकसभा निर्वाचन हेतु मतदाता सूची पुनरीक्षण, प्रदेश प्रभारी कुंवर भंवर जितेंद्र सिंह, मप्र कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमांग सिंघर के साथ ही प्रदेश कांग्रेस के बरिष्ठ नेतृत्व के संयुक्त भ्रमण कार्यक्रम दिनांक 11-12 जनवरी को दो दिवसीय आगमन के संबंध में चर्चा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया, इस बैठक में मुख्य रूप से भारत जोड़ों न्याय यात्रा का शिवपुरी जिले में कार्यक्रम के संबंध में चर्चा की गई और इन सभी बिंदुओं पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान के द्वारा उपस्थित कांग्रेस जनों को अवगत कराया गया।

इसके पूर्व शिवपुरी जिले की पांचों विधानसभा में पोहरी विधानसभा से कांग्रेस का परचम लहराकर विजयश्री प्राप्त करने वाले नव निर्वाचित पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह का जिला कांग्रेस कार्यालय पर उपस्थित कांग्रेसजनों के द्वारा शॉल-श्रीफल एवं फ़ूल मालाओं से स्वागत किया गया। साथ ही यहां विधायक कैलाश कुशवाह ने अपने स्वागत के प्रति आभार जताया और आगामी लोकसभा चुनावों तथा संगठन को और मजबूत बनाने हेतु अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं में पूर्व विधायक हरिवलभ शुक्ला, बीरेंद्र रधुवंशी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव, राम कुमार यादव के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटीयो के अध्यक्षों द्वारा भी अपने-अपने विचार दिए गए। इस बैठक में जला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, महिला कांग्रेस, तथा प्रकोष्ठों इत्यादि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment