Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Friday, April 19, 2024

भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी ने किया तात्याटोपे को नमन्


शिवपुरी-
समाजसेवा के साथ-साथ देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृतियों को भी समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के द्वारा संजोया जाता है। इसी क्रम में जिला मुख्यालय स्थित तात्याटोपे समाधि स्थल पर पहुंचकर संस्था पदाधिकारी अध्यक्ष एड. शैलेन्द्र समाधिया, सचिव पुनीत जैन के साथ मिलकर संस्था के अन्य सदस्यों ने तात्याटोपे की समाधि पर नमन किया और अपने श्रद्धासुमन पुष्पांजलि अर्पित करते हुए व्यक्त किए। 

इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने तात्याटोपे के बलिदान दिवस पर अपने विचार भी व्यक्त किए। इस दौरान भारत विकास परिषद् शाखा शिवपुरी द्वारा वीर तात्या टोपे बलिदान दिवस के अवसर पर तात्याटोपे प्रतिमा पर पुष्प सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि संस्था के द्वारा दी गई। इस अवसर पर संस्था एड.शैलेन्द्र समधिया, सचिव पुनीत जैन, कोषाध्यक्ष सुकेश मित्तल, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य विपिन शर्मा, राजेन्द्र गुप्ता, तरुण अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सतीश शर्मा, संजीव जैन, प्रगीत खेमरिया, राजकुमार विंदल, विपिन जैन, मनीष गोयल, मनोज अग्रवाल आदि उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम समापन पर संस्था सचिव पुनीत जैन के द्वारा सभी संस्था सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त कियागया।

No comments:

Post a Comment