---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, November 27, 2026

पिछोर में टास्कफोर्स की बैठक आयोजित, कुपोषित बच्चों को एनआसी में भर्ती कराने के दिए निर्देश


शिवपुरी-
विकासखंड पिछोर में विकासखंड टास्क फोर्स कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती ममता शाक्य द्वारा की गई। बैठक में स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारी एवं कर्मचरियों को एनआरसी में कुपोषित बच्चों को भर्ती कराने के निर्देश दिए।

प्रमुख खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ रोहित भदकारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर के मार्गदर्शन में विकासखंड टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीएम पिछोर श्रीमती ममता शाक्य ने  बैठक की अध्यक्षता करते हुए एनआरसी खनियाधाना में एक भी बच्चे के भर्ती नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की गई। उन्होंने सीडीपीओ को निर्देशित किया कि क्षेत्र में कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन कर उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया जाए ताकि बच्चों को समय पर उचित पोषण एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा सके। वहीं टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान ड्यू एवं ओवरड्यू बच्चों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा पेंटा.1, एमआर 1 एमआर 2 एवं पूर्ण टीकाकरण की उपलब्धि में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी पात्र बच्चा टीकाकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए। बैठक में विकासखंड खनियाधाना की समस्त एएनएम एवं सीएचओ को राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में अपेक्षित प्रगति लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों की शत प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

आंगनवाड़ी केंद्रों पर आने वाले हितग्राहियों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोडऩे के लिए आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्रभावी मोबिलाइजेशन करने एवं स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। बैठक में मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी पिछोर डॉ. वीडी चतुर्वेदी एवं खनियाधाना डॉ. रोहित भदकारिया, दीपेन्द्र दुबे ;आरआरटी, अमित गुप्ता, जिला समन्वयक जेएसआई सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एसडीएम पिछोर ने किया टीकाकरण सत्र का निरीक्षण
खनियाधांना विकासखंड में ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती ममता शाक्य द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र देवरी एवं उपस्वास्थ्य केंद्र खजरा में आयोजित टीकाकरण सत्र का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने टीकाकरण गतिविधियों तथा स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता एवं प्रगति का अवलोकन किया।

No comments: