---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, November 27, 2026

जो समाज अपने इतिहास को भूल जाता है वह भविष्य का निर्माण नहीं कर सकता : लोकेन्द्र पाराशर


मॉं राज राजेश्वरी मंदिर से होकर निकली भाजपा की समरसता संकल्प यात्रा

शिवपुरी- संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650 वी जयंती के अवसर पर शिवपुरी मे समरसता संकल्प यात्रा के शुभारंम अवसर पर यात्रा के प्रभारी एवं मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर  ने कहा कि आचरण से ही समाज बदलता हैं, हमें रविदास की पढऩा चाहिए और उनके विचारों पर मनन करना चाहिए जाति वाद नहीं था, हमारे यहां जाति व्यवस्था है, जाति बाद नहीं है। और  जो समाज अपने इतिहास को भूल जाता है वह भविष्य का निर्माण नहीं कर सकता। इतिहास में जो भी घटनाक्रम हुए हैं। जिन कारणों से हमें सामाजिक हानी हुई हैं, आर्थिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक कारण फिर से खड़े न हो इसके लिए समरसता आदि के प्रयास देश में होते हैं। लेकिन इन प्रयासों को बोलने से नहीं होगा शुद्ध रूप से आचारण में लाना होगा। उक्त संबोधन दिया स्थानीय मांॅ राज राजेश्वरी मंदिर परिसर में आयोजित समरसता संकल्प यात्रा के मुख्य वक्ता एवं प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर ने जिन्होंने यात्रा का शुभारंभ भी किया। 

इससे पूर्व मंच पर आसीन कोलारस विधायक महेंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, भाजपा के जिला प्रभारी नंदकिशोर नापित, लोक सेनानी हरिहर शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, माखन लाल राठौर, सुरेश राठखेड़ा, सह प्रभारी राम शुक्रवारे, जिला महामंत्री योगेश रघुवंशी, के पी परमार, अनु.मोर्चा के गगन खटीक, जनपद अध्यक्ष हेमलता रावत ने भाजपा के पितृ पुरुषो पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंम किया। समरसता संकल्प यात्रा का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। 

यह यात्रा आज राजेश्वरी रोड़, गुरूद्वारा चौक, माधव चौैक, होती हुई झाँसी तिराहे से करैरा के लिए रवाना हुई, करैरा, दिनारा, सिंकदरा बैरियर से दतिया के लिए पहुंची, जहां रात्रि विश्राम के बाद ग्वालियर के लिए रवाना हुई। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री के पी परमार ने किया जबकि यात्रा के जिला प्रभारी योगेंद्र रघुवंशी ने कार्यक्रम मे पधारे सभी भाजपा के पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्त्तायों का आभार व्यक्त किया। संत रविदास जी महाराज की 650 वी जयंती के अवसर पर निकाली गई समरसता संकल्प यात्रा मे साथ मे चल रहे संत जी का शाल श्रीफल से सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता विजय शर्मा,राकेश गुप्ता,हरवीर रघुवंशी,मुकेश जैन पत्रकार,सोनू राजावत,मंडल अध्यक्ष कृष्णा कुशवाहा, गिर्राज शर्मा, विपुल जैमिनी,विपिन शर्मा,अशोक खंडेलवाल,योगेंद्र यादव,गजेंद्र समाधिया,अवतार सिंह गुर्जर,रमन विहारी,सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments: