शास. पी.जी. कॉलेज शिवपुरी में नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान पर कार्यक्रम आयोजितशिवपुरी- भारत समेत दुनिया भर में शराब का सेवन करने से होने वाली बीमारियों की वजह से 33 लाख लोग हर साल मौत को गले लगाते हैं। भारत में सड़क हादसों में हर साल करीब 1,38,000 लोग मारे जाते हैं, इन सड़क दुर्घटनाओं के पीछे मुख्य कारण नशे की समस्या होती है, मद्यपान हो या किसी भी तरह के मादक द्रव्यों के नशे की समस्या हो इन सबसे मुक्ति का सबसे कारगर उपाय है - संयम। उक्त विचार सिविल सर्जन डॉ. राम प्रताप सिंह चौहान ने नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के 100 सप्ताह पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित संडेज ऑन साइकिल के प्री-प्रोग्राम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। सिविल सर्जन चौहान ने कहा कि भारत में नशे की समस्या एक जटिल और बहुआयामी चुनौती है, जो देश के सार्वजनिक स्वास्थ्य और सामाजिक ताने-बाने को गंभीर रूप से प्रभावित कर रही है। एक पूर्ण नशामुक्त व्यक्ति ही अपने परिवार, समाज और राष्ट्र की सर्वाधिक सेवा कर सकता है।
राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिग्विजय सिंह सिकरवार ने युवा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र के विकास की गति उसके युवाओं की ऊर्जा, विचारों और संकल्प पर निर्भर करती है। भारत की 65 प्रतिशत से अधिक आबादी 35 वर्ष से कम आयु वर्ग की है और यह युवा वर्ग ही नशे की लत का सबसे अधिक शिकार हो रहा है। देश के डेमोग्राफिक डिविडेंड के डेमोग्राफिक डिजास्टर में बदल जाने का इस नशे की इस जटिल और बहुआयामी चुनौती से गंभीर खतरा निर्मित हो गया है। कार्यक्रम में नेशनल टोबेको कंट्रोल प्रोग्राम के जिला नोडल अधिकारी डॉ. अंकित गोयल, उमंग हेल्थ काउंसलर उमा व्यास, वुमन हेल्थ काउंसलर मंजू शर्मा ने भी विशेषज्ञ वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त किए। एलएल.बी. तृतीय वर्ष की स्टूडेंट जोया जाफरी ने नशामुक्ति पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हौसलों के तरकश में कोशिश का वो तीर ज़िंदा रख, हार जाये चाहे ज़िन्दगी से सब लेकिन फिर से जीने की उम्मीद ज़िंदा रख।
ये देश तेरी रगों में दौड़ती रवानी माँगता है, ये भारत नशामुक्त जवानी माँगता है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पवन कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित युवा विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाते हुए नशे से मुक्ति को जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता बनाने का आव्हान किया। एनएसएस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाविद्यालय के स्टाफ के सदस्य, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पल्लवी शर्मा गोयल, यूथ रेडक्रॉस संयोजक डॉ. शालिनी राय, एनएसएस वॉलंटियर्स वंशिका अग्रवाल, सारांश बंसल, देव खटीक, अभिनव सोनी, सोनाली सेंगर, चेतना राय, खुशबू श्रीवास्तव, दिव्यांशी मित्तल, कुश राय, नीरज शर्मा, कपिल शर्मा, देवांश शिवहरे इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

.jpeg)

No comments:
Post a Comment