Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Friday, April 26, 2024

प्रेस्टिजियस बुक्स ऑफ वल्र्ड रेकॉर्ड के द्वारा जेलर व्ही.एस. मौर्य को किया जाएगा सम्मानित



शिवपुरी-
कैदियों के जीवन में सुधार लाकर उन्हें मुख्य धारा में लाने के लिए विगत लंबे समय से चार बार राष्ट्रपति पुरूस्कार से सम्मानित  जेलर व्ही.एस. मौर्य के द्वारा किए गए उत्कृष्ट सेवा कार्यों के चलते अब प्रेस्टिजियस बुक्स ऑफ वल्र्ड रेकॉर्ड के द्वारा आगामी समय में सम्मानित किया जाएगा। जेलर व्ही.एस. मौर्य को यह पुरूस्कार उनके सर्वाधिक 475 विभिन्न सेवा कार्येां के लिए मिले अवार्ड प्राप्त करने पर प्रदान किया जाएगा। 

जिला मुख्यालय पर ग्वालियर वायपास निवासी जेलर व्ही.एस. मौर्य के द्वारा अपनी शासकीय सेवा के साथ-साथ बीपीएम जयहिंद मिशन संस्था एवं संत रैदास लोक कल्याण ट्रस्ट के माध्यम से भी लगातार जनसेवा के अनेकों कार्य किए जा रहे है, जिसमें शहीदों की स्मृतियों को पैदल मशाला यात्रा के माध्यम से स्मृत करना तो दूसरी ओर पल्स पोलियो में अभिन्न योगदान देना, संत रविदास जयंती मनाने सहित स्वास्थ्य शिविर जैसे सेवा कार्य किए जाते है। 

इन्हीं सेवा कार्यों के चलते अब जेलर व्ही.एस. मौर्य को प्रेस्टिजिय बुक्स ऑफ वल्र्ड रेकॉर्ड के द्वारा भी चयनित करते हुए उन्हें प्रशिस्त पत्र, मैडल, स्मृति चिह्न प्रदान करते हुए सम्मानित किया जाएगा। जेलर मौर्य को मिलने वाले इस पुरूस्कार के लिए चयन होने पर बधाई देने वालों में बीपीएम जयहिंद मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य शिवपुरी, संत रैदास लोक कल्याण ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ.कपिल मौर्य, राष्ट्रीय सचिव श्रीमती माया मौर्य, उम्मेद झा, दुर्गेश गुप्ता, रशीद खान गुड्डू, राजू यादव ग्वाल, मणिकांत शर्मा, लल्ला पहलवान सहित अनेकों शहर के गणमान्य नागरिक शामिल है।

No comments:

Post a Comment