शिवपुरी-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिवपुरी द्वारा नगर के प्राइवेट विद्यालयों की कार्यकारिणी गठित की गई। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए एबीवीपी के नगर मंत्री विक्रम गुर्जर ने बताया कि शहर के सेंट बेनेडिक्ट स्कूल, गुरुनानक पब्लिक स्कूल, गणेशा ब्लेस्ड स्कूल की नवीन कार्यकारिणी घोषित हुई है। अभाविप हर वर्ष महाविद्यालयों विद्यालयों में कार्य करने अपनी कार्यकारिणी घोषित करता है, उसी क्रम में गणेशा ब्लेस्ड स्कूल के अध्यक्ष लोकेंद्र यादव व मंत्री अमन रावत, गुरुनानक पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष मयंक कलावत व मंत्री जितेंद्र यादव, वहीं सेंट बेनेडिक्ट स्कूल के अध्यक्ष तनिश यादव व मंत्री देव रघुवंशी को बनाया गया। इसके अलावा पूरी कार्यकारिणी घोषित हुई है। कार्यक्रम के दौरान एबीवीपी के प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य ऋषभ रघुवंशी भी मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन देव शर्मा ने किया।

No comments:
Post a Comment