शिवपुरी। जिला खेल एवं युवक कल्याण विभाग के द्वारा संचालित श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में लगातार हॉकी के खेल में अभ्यास प्राप्त करने वाले होनहार खिलाड़ी बॉबी कदम का राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में चयन हुआ है। इस चयन पर जिला खेल अधिकारी डॉ.के.के.खरे के द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ी बॉबी कदम के उज्जवल भविष्य की कामना की। यहां बताना होगा कि 69वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता शालेय क्रीड़ा हॉकी प्रतियोगिता आगामी 27 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक रांची झारखंड में आयोजित होने जा रही है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित बॉबी कदम शिवपुरी के स्थानीय माधवराव सिंधिया खेल परिसर में लगातार अभ्यास करते हैं और इस खिलाड़ी बॉबी कदम के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित होने पर बधाई देने वाले में जिला खेल अधिकारी डॉक्टर के.के खरे, जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव, जिला कीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बैमटे, जिला हॉकी संघ अध्यक्ष साहब सिंह कुशवाह, खेलो इंडिया कोच शैलेंद्र बुंदेला, फीडर सेन्टर कोच श्रीमती गीता लखेरा आदि ने बधाइयां दी।

No comments:
Post a Comment