शिवपुरी- अखिल भारतीय जानकी सेना संगठन के द्वारा श्रीबागेश्वरधाम पीठाधीश्वर पं.धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के समक्ष आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के विशाल पाण्डाल में 5 हजार से अधिक जानकी सैनिकों के द्वारा विश्वशांति आह्वान करते हुए संगठन के उद्देश्य के तहत संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ किया। संगठन के इन सेवा कार्यों से प्रभावित होकर मंच से ही श्रीबागेश्वरधाम पं.धीरेन्द्र शास्त्री के द्वारा संगठन के कार्यों को सराहा और आगामी 15 फरवरी को श्रीबागेश्वरधाम में होने वाले 300 कन्याओं के विवाह समारोह के अवसर पर जानकी सेना के द्वारा सुंदरकाण्ड पाठ करने का आह्वान करते हुए निमंत्रण दिया जिसमें 13 या 14 फरवरी को संठन सुंदरकाण्ड पाठ कर सकेगा।जानकारी देते हुए अखिल भारतीय जानकी सेना संगठन के राष्ट्रीय महासचिव नरेशप्रताप सिंह (बॉबीराजा)ने बताया कि अखिल भारतीय जानकी सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत के नेतृत्व में संगठन के द्वारा लगातार विश्व शांति का आह्वान करते हुए संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ किया जा रहा है। इसी क्रम में गत दिवस 29 नवम्बर को अंतर्राष्ट्रीय जानकी सेना संगठन के तत्वाधान में शिवपुरी में आयोजित बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर पं.धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के पावन सानिध्य में की ऐतिहासिक भव्य दिव्य भागवत कथा आयोजन में संगठन का 654 वा विश्व शांति सुंदरकांड आयोजन भव्यता और विशालता के साथ सफल संपन्न हुआ जिसमें पांच हजार से अधिक जानकी सैनिक हुए शामिल। इस अवसर पर व्यास पीठ से बागेश्वर धाम सरकार महंत महाराज श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने संगठन के कार्यों को सराहा और आगामी 15 फरवरी 2026 को कन्या विवाह में बागेश्वर धाम आने का आमंत्रण दिया और सुंदरकांड आयोजन किए जाने का आह्वान किया और यहां सभी जानकी सेना संगठन के द्वारा पूज्य गुरूदेव पं.धीरेन्द्र शास्त्री के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए आभार प्रकट किया और विश्वास दिलाया कि जानकी सेना संगठन के साथी श्रीबागेश्वर धाम में सुंदरकाण्ड पाठ कर पूज्य गुरूदेव से आर्शीवाद ग्रहण करेंगेें।

No comments:
Post a Comment