मूलभूत समस्याओं को लेकर क्षेत्र के विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष, सांसद एवं प्रशासन को ठहराया जिम्मेदारशिवपुरी। शहर की बदहाल सड़कों, सीवर प्रोजेक्ट में कथित करोड़ों रुपये की अनियमितताओं, सिंध परियोजना, स्मार्ट मीटर एवं आमजन की मूलभूत समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए इन सभी मामलों में जांच की मांग की।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने कहा कि शहर की जर्जर सड़कों के टेंडर बार-बार निरस्त होने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं, सिंध परियोजना से जुड़े कथित भ्रष्टाचार में भी दोषियान कंपनी पर रिकवरी की जाए, स्मार्ट मीटर तथा आमजन की मूलभूत समस्याओं को लेकर प्रशासन एवं जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों से जवाबदेही तय करने की मांग उठाई। पत्रकार वार्ता के दौरान सीवर प्रोजेक्ट एवं सिंध परियोजना में हुए कथित भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने इन परियोजनाओं में खर्च की गई राशि, कार्यों की गुणवत्ता तथा आमजन को मिली सुविधाओं को लेकर पारदर्शिता के साथ जानकारी सार्वजनिक किए जाने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर स्थानीय विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष, सांसद एवं प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन की प्राथमिकता शहर के नागरिकों को बेहतर सड़क, सीवर, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी जनहित से जुड़े मुद्दों को लगातार मजबूती के साथ उठाती रहेगी और आमजन की आवाज को जिम्मेदार अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने का कार्य करेगी। पत्रकार वार्ता में नपा की नेता प्रतिपक्ष श्रीमती शशि शर्मा, संगठन महासचिव संजय चतुर्वेदी सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कांग्रेसजन एवं पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment