शिवपुरी। वन विभाग द्वारा वन क्षेत्रों में अवैध रूप से वनोपज एवं लकड़ी के उत्खनन, कटाई और परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वन परिक्षेत्र सतनवाड़ा के अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा तीन दुपहिया वाहनों को वैधानिक कार्रवाई के तहत जब्त किया गया। वन परिक्षेत्र सतनवाड़ा की नरवर बीट में वन क्षेत्र से वनोपज का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रैक्टर मय ट्रॉली को जब्त किया गया। वहीं मोहिनी बीट में वन क्षेत्र से अवैध रूप से लकड़ी की कटाई कर परिवहन किए जाने के मामले में तीन दुपहिया वाहनों को जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई वन मंडलाधिकारी सुधांशु यादव एवं अनुविभागीय अधिकारी वन शैलेंद्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में तथा सतनवाड़ा रेंजर माधव सिंह सिकरवार के द्वारा वन परिक्षेत्र वृत्त क्षेत्र सतनवाड़ा में अलग-अलग स्थानों पर की गई। नरवर बीट की कार्रवाई में परिक्षेत्र सहायक नरवर संजीव वर्मा, उत्तम आदिवासी एवं अन्य वनकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मोहिनी बीट में परिक्षेत्र सहायक मगरौनी सतीश मौर्य एवं कार्यवाहक वनपाल संदीप लिटोरिया ने कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

No comments:
Post a Comment