---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, November 23, 2020

घर से नाल बांधने निकला युवक हुआ गायब


शिवपुरी
-बीती 2 नवम्बर को घर से नाल बांधने की कहकर निकला पुरानी शिवपुरी निवासी हऊआ उर्फ जरदार पुत्र दुली खान उम्र 50 वर्ष निकला और फिर तीन दिनों तक जब लौटकर घर नहीं आया तो परिजनों द्वारा पुलिस थाना देहात पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। हालांकि आज दिनांक भी जरदार खान गायब बना हुआ है। इस मामले को लेकर 6 नवम्बर को पुलिस थाना देहात में गुमशुदगी दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार हऊआ उर्फ जरदार खान के बारे में परिजनों द्वारा पुलिस थाना देहात में बताया गया कि अक्सर जरदार खान बंजारों के डेरे पर नाल बांधने के लिए जाया करता है इसी क्रम में बीती 2 नवम्बर को भी घर से निकलकर पोहरी क्षेत्र में स्थित कंजरों के डेरे पर गया लेकिन वह लौटकर नहीं आया। चूंकि वह अक्सर कभी-कभी एक-दो दिन रूक भी जाता है 

इसलिए परिजनों को आशंका थी कि वह रूककर आ जाएगा लेकिन जब घटना को 4 दिन बीत गए और जरदार खान अपने शिवपुरी स्थित निवास पर नहीं पहुंचा तो यहां फरियादी सूचनाकर्ता परिजन गुलाब शाह पत्नि जलील खान उम्र 22 वर्ष ने पुलिस थाना देहात में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस से गायब जरदार खान को तलाश करने की मांग की जिस पर पुलिस ने आवेदन लेकर ढूंढा लेकिन वह जब नहीं मिला तो इस मामले में 6 नवम्बर को गुमशुदगी का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया और आज भी तलाश जारी है

लेकिन आज दिनांक तक जरदार खान का पुलिस पता नहीं लगा सकी है। मामले में फरियादी परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई है कि वह अपने प्रयासों से गायब जरदार खान का पता लगाकर उसे परिजनों को सुपुर्द करने में सहयोग प्रदान करें।

No comments: