राज्य नोडल अधिकारी सुश्री शांभवी सिंह ने किया सघन दौराशिवपुरी- आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत कोलारस ब्लॉक को विकास के राष्ट्रीय मानचित्र पर अग्रणी बनाने के संकल्प के साथ संपूर्णता अभियान 2.0 पूरी गति से संचालित है। इसी क्रम में नीति आयोग की राज्य नोडल अधिकारी सुश्री शांभवी सिंह ने ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों और जन-कल्याणकारी योजनाओं का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। दौरे की शुरुआत में सेसई सड़क और पदोरा सड़क की आंगनवाडयि़ों में एक सकारात्मक वातावरण देखने को मिला। यहाँ न केवल बच्चों के नियमित पूरक पोषण और वृद्धि निगरानी पर ध्यान दिया जा रहा है, बल्कि स्वच्छ पेयजल और कार्यात्मक शौचालयों जैसी बुनियादी सुविधाओं को भी प्राथमिकता दी गई है।
सुश्री सिंह ने यहाँ गर्भवती महिलाओं और बच्चों से आत्मीय संवाद कर शासन की योजनाओं के प्रति उनकी संतुष्टि जानी। जागरूकता पोस्टर के विमोचन ने सामुदायिक सहभागिता को एक नया उत्साह दिया। सुश्री सिंह ने स्पष्ट किया कि संपूर्णता अभियान 2.0 के 6 प्रमुख संकेतकों में समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत संतृप्ति प्राप्त करने के साथ-साथ, आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अन्य सभी संकेतकों में भी जिले को टॉप रैंकिंग में लाना है। उन्होंने कहा कि टीम कोलारस के साझा प्रयासों से यह ब्लॉक विकास के नए मानक स्थापित करेगा।
शिक्षा के मंदिर में पीएम श्री का उजाला
पीएम श्री स्कूल जगतपुर और बेहंटा स्कूल के भ्रमण के दौरान शिक्षा के प्रति बच्चों का उत्साह देखने लायक था। नोडल अधिकारी ने छात्राओं के लिए उपलब्ध स्वच्छता सुविधाओं (बालिका शौचालयों) की सराहना की और बच्चों से उनके भविष्य के सपनों पर चर्चा की। ड्रॉप-आउट दर को शून्य करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारी
इस महत्वपूर्ण बैठक में जनपद सीईओ दिनेश शाक्य, जिला योजना कार्यालय से बीएलआई नितिन गुप्ता, एबीएफ सौरभ भार्गव, सीडीपीओ अमित यादव, बीएमओ डॉ. संजय राठौर, एसआरएलएम बीसी संजय सिंह, विकासखंड पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सी. एम. बाथम, पवन द्विवेदी, पीएचई विभाग और बीएसी सहित अन्य विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने कोलारस के चहुंमुखी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

No comments:
Post a Comment