---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, March 10, 2026

शिवपुरी में वॉश परियोजना का शुभारंभ, 5000 परिवार होंगे लाभांवित


शिवपुरी-
वसुधा विकास संस्थान शिवपुरी द्वारा जल संरक्षण एवं स्वच्छता परियोजना का शुभारंभ ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण और बेहतर स्वच्छता व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ वसुधा विकास संस्थान द्वारा ग्वालियर के घाटीगांव ब्लॉक और शिवपुरी ब्लॉक के चयनित गांवों में वॉश(वॉटर, सेनीटेशन एण्ड हाईजीन) जल संरक्षण एवं स्वच्छता परियोजना का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इसके अंतर्गत घाटीगांव ब्लॉक के सिरसा, पुलकापुरा, राईकापुरा, नयापुरा, ग्वालियर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 59 तथा शिवपुरी ब्लॉक के गांव चिटोरा, चिटोरीखुर्द, महेन्द्रपुरा, अमरखोहा और शिवपुरी शहर के वार्ड क्रमांक 01 के क्षेत्रों में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य जल संसाधनों का प्रबंधन, समुदायों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना और भविष्य के लिए पानी की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह परियोजना केवल बुनियादी ढांचे के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक जन जागरूकता की तरह कार्य करेगी। कार्यक्रम के दौरान वसुधा विकास संस्थान से प्रदीप सिंह तोमर द्वारा बताया गया कि व्यक्तिगत सामुदायिक स्वच्छता, घर में उपयोग किये पानी का परिस्थितियो अनुसार प्रबंधन, वर्षा जल को खेत, तालाब, कुओं के माध्यम से जमीन में संचय कर जल स्तर को बढाने का कार्य किया जायेगा, घना वृक्षारोपण कर ऑक्सीजोन दो स्थानों पर डवलप किया जायेगा। घर एवं पशुओ से प्राप्त अपशिष्ट वस्तुओं के माध्यम से जैविक खाद बनाकर, रासायनिक खादों पर होने वाले खर्च को कम कर, स्वच्छता को बेहतर बनाया जा सकता है। इस नई परियोजना के माध्यम से शिवपुरी और ग्वालियर के घाटीगांव ब्लॉक के 5000 परिवार सीधे तौर पर लाभांवित होंगे। परियोजना समन्व्यक इमरतलाल प्रजापति द्वारा सभी उपस्थित सहभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

No comments: