ग्राम सिरसौद में जारी है श्रीमद् भागवत कथाशिवपुरी-ग्राम सिरसोद में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस पर मंगलवार के दिन आचार्य पंडित श्री बृजभूषण महाराज ने बताया कि श्री हनुमान जी महाराज कलयुग के राजा है एवं उनके आशीर्वाद मात्र से ही मनुष्य इस कलयुग में समस्त दुखों से मुक्ति प्राप्त कर सकता है क्योंकि हनुमान जी महाराज का प्रताप तो चार युगों में रहता है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक श्री हनुमान जी महाराज की पूजा करना चाहिए एवं हनुमान जी महाराज का स्मरण करना चाहिए उनका ध्यान करना चाहिए उनका पूजन करना चाहिए।
आचार्य ने कथा के पावन प्रसंग में सुंदर श्री परीक्षित महाराज के पावन प्रसंग को बस सुनाया और बताया कि परीक्षित महाराज को श्री शुकदेव जी भागवत कथा सुनाने के लिए पधारे और भागवत कथा सुना करके परीक्षित को कृतार्थ किया श्रृंगी ऋषि के द्वारा परीक्षित महाराज को सात दिनों में मृत्यु प्राप्त होने का श्राप मिला इसलिए परीक्षित जी राज पाठ को छोड़कर के गंगा किनारे जाकर के बैठ गए और वहीं श्री शुकदेव जी महाराज उनको भागवत कथा सुनाने के लिए पधारे आचार्य जी ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा श्रवण मात्र से ही मुक्ति प्रदान करने वाली है इसलिए मनुष्य को अधिक से अधिक श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए कथा के अंत में महाराज जी ने कलयुग की महिमा का वर्णन सुनाया। कथा 9 मार्च से 16 मार्च तक जारी रहेगी। कथा के मुख्य यजमान विष्णु प्रसाद धाकड़ हैं।

No comments:
Post a Comment