रक्तदान शिविर में किरण फाउण्डेशन ने भी किया सहयोग, संस्था के द्वारा लगाया गया 13वां रक्तदान शिविरशिवपुरी-सीआरपीएफ के 87वें स्थापना दिवसके उपलक्ष्य में सीआईएटी स्कूलए सीआरपीएफ शिवपुरी में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, स्वास्थ्य जांच शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सीआईएटी स्कूल परिसर में रहने वाले जवानों एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में रक्तदान के महत्व को प्रोत्साहित करना था।
यह संपूर्ण कार्यक्रमसीआईएटी स्कूल शिवपुरी के डीआईजी बी.ए.के. चौरसिया के सक्षम मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम केमुख्य अतिथि नवीन चन्दर मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी सीआईएटी स्कूल शिवपुरी रहे। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उपस्थित सभी अधिकारियों, चिकित्सकों एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा इस प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी आयोजनों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में उप कमांडेंट बृजेन्द्र रावत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का मंच संचालन सहायक कमांडेंट मनीष शर्मा द्वारा किया गया जिन्होंने पूरे कार्यक्रम का कुशलतापूर्वक संचालन किया। इस स्वास्थ्य शिविर में शिवपुरी मेडिकल कॉलेजसे आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चिकित्सकों में डॉ. गरीश दुबे (मेडिसिन विभाग प्रमुख), डॉ.मीनल गुप्ता(बाल एवं शिशु रोग विभाग), डॉ.विभा शुक्ला (पैथोलॉजिस्ट), डॉ.गौरव शर्मा तथा डॉ.देव स्मिता (प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग) शामिल रहीं। इन सभी विशेषज्ञों ने उपस्थित परिवारजनों को विभिन्न स्वास्थ्य विषयों पर जागरूक किया तथा स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया।
किरण फाउण्डेशन का रहा विशेष सहयोग
रक्तदान शिविर के आयोजन में किरण फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा। फाउंडेशन के संस्थापक यशवंत गुप्ता व सचिव सुश्री सौम्या गुप्ता ने रक्तदान शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान सीआईएटी स्कूल के अधिकारियों, जवानों तथा उनके परिवारजनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का लाभ उठाया। इस दौरान संस्था के कोषाध्यक्ष-ध्रुव गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ तान्या गुप्ता, सदस्य राहुल शाक्य आदि ने सहयोग प्रदान किया। साथ ही रक्तदान शिविर में लकी ड्रा विजेता के रूप में रजनीश सिंह, अजीत कुमार,राजवीर सिंह, अजीत सिंह रहे।

इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने नियमित स्वास्थ्य जांच और रक्तदान के महत्व को समझते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सीआईएटी शिवपुरी के चिकित्सा अधिकारी डॉ.हर्षवर्धन द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन सीआरपीएफ के सेवाए समर्पण और मानवता के मूल्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

No comments:
Post a Comment