---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, November 23, 2020

डीआईजी से आईजी प्रमोशन पाए अशोक गोयल का किया सम्मान


शिवपुरी
- ग्वालियर में डीआईजी के रूप में पदस्थ रहे डीआईजी अशोक गोयल पदोन्नत होकर आईजी (पुलिस महानिरीक्षक) बन गए है। इस पदोन्नति को लेकर शिवपुरी प्रवास पर आए नव नियुक्त आईजी अशोक गोयल का स्थानीय टूरिस्ट विलेज शिवपुरी प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरू डॉ.रघुवीर सिंह गौर विशेष रूप से मौजूद रहे जिन्होंने आईपीएस अशोक गोयल के सेवा कार्यों को जानकार उनके कार्यों की प्रशंसा की और अपना आर्शीवाद दिया। 

इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकारी अपराध एवं नियंत्रण संगठन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.एन.एस.राजपूत, प्रदेश सचिव पं.महेन्द्र भार्गव कोठारी, डॉ.बी.के.शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, डॉ.विजय कुमार बिजौले, संजय शर्मा, कपिल मिश्रा आदि मौजूद रहे जिन्हेांने आईपीएस अशोक गोयल का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया और नव नियुक्त पदस्थापना की बधाई शुभमानाऐं दी। इस दौरान अपने इस सम्मान समारोह के प्रति आईपीएस अशोक गोयल द्वारा उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

No comments: