शिवपुरी- नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रं.09 से पार्षद और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक आकाश शर्मा को भारतीय जनता युवा मोर्चा संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन के पश्चात आकाश शर्म ने सर्वप्रथम छत्री स्थित कै.माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम व भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान के प्रति अपने मनोयन को लेकर माल्यार्पण करते हुए भाजयुमो संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम द्वारा भी आकाश शर्मा को भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर माल्यार्पर्ण करते हुए स्वागत किया। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश शर्मा के बनने पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर रघुवंशी और विजय शर्मा के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां आशीर्वाद प्राप्त करत हुए सभी को मिष्ठान खिलाया। इस दौरान योगेंद्र यादव, मंगलम के कोषाध्यक्ष दीपक गोयल, कपिल भार्गव, अमित यादव, हरिओम रघुवंशी, प्रदीप यादव, बंटी गुर्जर सहित समस्त युवा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment