शिवपुरी-मध्यप्रदेश शासन के पूर्ब मंत्री एबं राधौगढ़ के विधायक जयवर्धन सिंह के शिवपुरी जिले के दौरे के रूट में संशोधन हुआ है जिला प्रबक्ता विजय चौकसे ने बताया कि नये कार्यक्रम के अनुसार अब वे सुबह 10 बजे ग्वालियर से रवाना होकर सुभाषपुरा एबं सतनबाड़ा रोड़ के स्थान पर डबरा होते हुये दतिया रोड़ से दिनारा ओर करैरा होकर आज 25 अगस्त को शिवपुरी आयेंगें, रास्ते में 11:30 बजे दिनारा में और 12 बजे करैरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्बागत किया जायेगा, इसके बाद शिवपुरी में बांकड़े के आगे फोरलाइन तिराहे पर और इसी बायपास पर आगे पड़ौरा चौराहे पर शिवपुरी के कांग्रेसजनों द्वारा उनका स्बागत किया जायेगा।
पूर्व मंत्री सिंह इसी बायपास से होकर दोपहर 1 बजे कोलारस पहुंचकर विश्राम गृह में पत्रकारवार्ता लेंगे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे तदुपरान्त 1:30 बजे रवाना होकर ग्राम भड़ौता, आबादी फार्म हाऊस, साखकौर, पिपरोदा, पचावली पुल बाढ़ पीडि़तों के बीच जाकर उनकी हर संभव मदद का प्रयास करेंगे, इसके बाद 4 बजे बदरवास कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे और ग्राम रेझा घाट में बाढ़ पीडि़तों से मिलकर उनको राहत दिलवाने में मदद करेंगे। जिलाध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा के निर्देशन में उनके साथ प्रदेश सचिव जयकिशन मांझी, बदरवास ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार सिंह यादव, कोलारस ब्लॉक अध्यक्ष अशोक शर्मा द्वारा पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह को बाढ़ पीडि़तों की बिस्तृत जानकारी अपलब्ध करायेंगे तथा फौरी तौर पर कुछ राहत भी बाढ़ पीडि़तों को उपलब्ध करायेंगे, इसके बाद बाबासाहब चंदेरी होते हुये राधौगढ़ रवाना हो जायेंगे।

No comments:
Post a Comment