शिवपुरी। दतिया स्थित पीताम्बरा नगरी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवपुरी से मॉं पीताम्बरा भक्त मण्डल के द्वारा 13वां विशाल भण्डारे का आयोजन गहोई वाटिका दतिया में किया गया। यहां हजारों धर्मप्रेमीजनों ने मॉं पीताम्बरा के आर्शीवाद रूपी प्रसाद ग्रहण किया। बताना होगा कि कोविड के चलते गत वर्ष यह भण्डारा नहीं हो सका था लेकिन वर्तमान हालातों में मॉ पीताम्बरा के आर्शीवाद से अब कोरोना जैसी वैश्विक महामंत्री नियंत्रण में है और इस महामारी के समूल नाश और आमजन के सुख-समृद्ध और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मॉं पीताम्बरा के चरणों में यह भण्डारा शिवपुरीवालों की ओर से समर्पित कियाग या। यहां समिति के दीपक अरोरा ने बताया कि इस बार पीतांबरा पीठ पर यह 13वां विशाल भंडारा किया गया। भंडारे से पहले मॉं पीताम्बरा एवं मॉ धूमावती व स्वामी जी महाराज के श्रीचरणों में भोग लगाया गया तत्पश्चात कन्या पूजन के साथ प्रसाद वितरण शुरू हुआ। भंडारे में हजारों भक्तजनों ने प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष एवं बीजेपी के कार्यकताओं ने आयोजन के लिए समिति के सदस्यों को सम्मनित किया।

No comments:
Post a Comment