Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Thursday, August 25, 2022

कपड़ा व्यापार संघ ने किया नगर पालिका अध्यक्ष एवं वरिष्ठ जनों का सम्मान


विभिन्न प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को भी किया पुरूस्कृत

शिवपुरी-कपड़ा व्यापार संघ द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष सुश्री गायत्री शर्मा का माल्यार्पण एवं शॉल श्रीफल देकर सम्मान कार्यक्रम स्थानीय नक्षत्र गार्डन परिसर में किया गया। उक्त सम्मान महिला मंडल द्वारा श्रीमती श्रद्धा राजीव निगोती, श्रीमती मानसी उमेश अग्रवाल, श्रीमती आसना दीपक हरियाणवी, श्रीमती निकिता विनोद गुप्ता द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। कपड़ा व्यापार संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा का स्वागत शॉल एवं श्रीफल देकर किया। पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी में मुख्य रूप से अध्यक्ष राजीव निगोती, उपाध्यक्ष सोनू, सचिव दीपू हरियाणवी, कोषाध्यक्ष उमेश अग्रवाल एवं सेवा प्रभारी विनोद गुप्ता उपस्थित थे। 

कार्यकारिणी में मुख्य रूप से यशवंत जैन, केके गुप्ता, विवेक मंगल, विवेक अग्रवाल, पुनीत भसीन, राजू हरियाणवी, विवेक पाठक, अजय सांखला, बंटी भसीन, गौरव अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष राजीव निवृत्ति ने नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा वरिष्ठ जनों के सम्मान के लिए आमंत्रित किया सुश्री अध्यक्ष गायत्री शर्मा द्वारा वरिष्ठ जन घनश्याम भसीन, विजय जैन एवं राम स्वरूप गुप्ता का शाल श्रीफल ओर माल्यार्पण से सम्मान किया गया। उक्त कार्यक्रम में बच्चों का डांस कंपटीशन भी कराया गया जिसमें सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया जिसमें सिद्धि गुप्ता को प्रथम पुरस्कार, आध्या मित्तल द्वितीय एवं अंशिका कोहली को तृतीय पुरस्कार दिया गया, 

तनाया हरियाणवी, वंशिका मित्तल, अगम भाटिया, सीरत भाटिया, इशिता गोयल को उत्साहवर्धन के लिए पुरस्कृत किया गया साथ ही कपड़ा व्यापार संघ द्वारा सामाजिक उद्देश्य हेतु सचिव दीपू हरियाणवी द्वारा अध्यक्ष श्रीगायत्री शर्मा को शहर की स्वच्छता एवं साफ सफाई और शिवपुरी को भव्य बनाने के लिए एक ज्ञापन दिया गया, इसमें मुख्य रूप से प्रगति बाजार की आम सड़क गांधी चौक व टेकरी पर सार्वजनिक पेशाब करो शौचालय का पुनर्निर्माण की बात रखी गई ताकि आमजन एवं महिलाओं को परेशानी का सामना ना करना पड़े और उन्हें शहर में सुविधाजनक माहौल मिले। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष राजीव निगोती द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment