Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Saturday, October 29, 2022

पद्मश्री किरण सेठ का खेल विभाग ने किया स्वागत


शिवपुरी-
साइकिल से कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत भ्रमण पर निकले 68 वर्षीय पद्मश्री किरण सेठ भगवान शिव की नगरी शिवपुरी की धरती पर आगमन हुआ। इसी उपलक्ष में खेल भाग से जिला खेल अधिकारी डॉक्टर केके खरे, आईसरअकादमी प्राचार्य पुरुषोत्तम शर्मा, जूडो खेल प्रशिक्षक शिशुपाल सिंह रघुवंशी के द्वारा झांसी फोरलेन पहुंचकर पद्मश्री किरण सेठ का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। 

इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी डॉ.के.के.खरे के द्वारा विभाग की ओर से मोनू चश्मा की हुई जर्सीभैंट की गई। खेल विभाग और शिवपुरी पेडल्लर्स की ओर से किरण सेठ को अपनी यात्रा की मंगल कामना की बधाई दी और झांसी  फोरलेनसे शिवपुरी से छत्री तक साथ में साइकिलिंग भी की। इसके साथ ही पद्मश्री साईकिल चलाते हुए शहर के हैप्पीडेज स्कूल पहुंचे जहां उन्होंने स्कूली बच्चों को अपनी संपूर्ण साईकिल यात्रा के बारे में अवगत कराया साथ ही बच्चों को साईकिलिंग के प्रति जागरूक भी किया गया। हैप्पीडेज स्कूल की प्राचार्य श्रीमती गीता दीवान सहित विद्यालय के शंभू सिंह, मनोज उपाध्याय आदि ने मिलकर यहां पद्मश्री किरण सेठ का माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया गया।

No comments:

Post a Comment