शिवपुरी- समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के द्वारा संस्कृतिक प्रकल्प के तहत शरदपूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन स्थानीय नक्षत्र गार्डन प्रांगण में किया गया। यहां शरद पूर्णिमा महोत्सव में मुख्य अतिथि श्रीमती गायत्री शर्मा अध्यक्ष नगर पालिका शिवपुरी, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रहलाद भारती उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य पाठ्यपुस्तक निगम राज्य मंत्री दर्जा, विशिष्ट अतिथि शाखा के डॉक्टर राजेन्द्र गुप्ता, विपिन शर्मा, पवन जैन होटल पीएस, शाखा अध्यक्ष संजीव जैन, शाखा सचिव गणेश धाकड़, शाखा कोषाध्यक्ष सुकेश मित्तल एवं कार्यक्रम संयोजक अरविंद गुप्ता आदि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर परिषद में नवीन सदस्य मनोज-श्रीमती कल्पना अग्रवाल को स्वागत किया गया। उसके उपरांत सभी सदस्यों ने मिलकर 101 दीपों के साथ मां लक्ष्मी जी की सामूहिक आरती कर शरद पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से खीर का प्रसाद आकर्षण का केन्द्र रहा जिसका प्रसाद उपस्थित सभी सदस्यों ने ग्रहण किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजनों के प्रति आभार प्रदर्शन संस्था सचिव गणेश धाकड़ ने व्यक्त किया।
No comments:
Post a Comment