Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Saturday, May 6, 2023

श्री कृष्ण भगवान हैं मनुष्य नहीं है : बृजभूषण महाराज



श्रीकृष्ण लीला पर महाराजश्री ने दिए आर्शीवचन

शिवपुरी-भगवान श्री कृष्ण साक्षात ईश्वर है उनको मनुष्य नहीं समझना चाहिए, भगवान श्रीकृष्ण लीला करने के लिए मनुष्य बन करके पृथ्वी पर आते हैं एवं अपने भक्तों को सुख प्रदान करने के लिए नाना प्रकार की लीला करते हैं जो मनुष्य उनको साधारण मानव समझते हैं वह घोर नरक में जाते हैं। यह प्रवचन श्रीमद्भागवत कथा एवं नव कुंडी यज्ञ में आयोजित भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर श्री बृजभूषण महाराज ने दिए। उन्होंने बताया कि भगवान की कथा ही कलयुग में मनुष्य का कल्याण करने वाली हैं जो भी मनुष्य भागवत कथा को प्रेम के साथ श्रवण करते हैं, वह पृथ्वी लोक पर एवं मरने के बाद स्वर्ग लोक में तथा बैकुंठ लोक में सुख प्राप्त करते हैं। 

श्रीमद् भागवत कथा संतो को सदा प्यारी है एवं देवताओं के लिए भी दुर्लभ है इसलिए भागवत कथा को सुनने के लिए देवता भी लालायित रहते हैं। कथा के चतुर्थ दिवस पर आचार्य जी ने सुंदर प्रसंगों को सुनाते हुए कृष्ण अवतार की कथा कही एवं नंद यशोदा को जिस प्रकार भगवान ने सुख दिया, उसका प्रसंग समस्त भक्त जनों को सुनाया एवं कथा के अंत में कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया जिसमें कि संतों के द्वारा फूलों की जगह नोटों की बरसात की गई, यज्ञ करता दयानंद सरस्वती महाराज ने समस्त क्षेत्र के लोगों से कहा है कि भाइयों यह यज्ञ जन जन के कल्याण के लिए है, इसमें पधार कर के अपने जीवन को जरूर धन्य बनावे समस्त जन जन के सहयोग से आयोजन किया जा रहा हैं।

No comments:

Post a Comment