Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, June 12, 2023

देश की अर्थव्यवस्था में सुधार किया मोदी सराकार ने : राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ


व्यापारी सम्मेलन को राष्ट्रीय महासचिव ने किया संबोधित, प्रेसवार्ता कर बताई सरकार की उपलब्धियां

शिवपुरी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार के बीते 9 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। इन 9 वर्षों में तमाम संकटों के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हुई है। मोदी सरकार की नीतियों से अभी हमने ब्रिटेन को पीछे छोड़ा है, जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा, मोदी सरकार का हमेशा यह प्रयास रहा है कि किस तरह 21 वीं सदी का भारत आगे बढ़े और दुनिया का नेतृत्व करे, शांति का संदेश दे। 

यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत होटल पीएस में आयोजित व्यापारी सममेलन कार्यक्रम के दौरान आयोजित पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर पत्रकार-वार्ता में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी जीतू जिराती, पार्टी के प्रदेश मंत्री केशव सिंह भदोरिया, जिला अध्यक्ष राजू बाथम, सांसद केपी यादव, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति उपस्थित थे।

कांग्रेस सरकार में होते थे घोटाले
श्री चुघ ने कहा कि 2014 के पहले देश की अर्थव्यवस्था चरामराई हुई थी। भ्रष्टाचार के नए मामले और घोटाले हर दिन सामने आते थे। सीएजी की रिपोर्ट के अनुसार 2004 से 2014 के बीच देश में 12 लाख करोड़ से अधिक के घोटाले हुए और दुनिया भारत को एक घोटालेबाज देश के रूप में देखने लगी थी। सरकार के कई मंत्री या तो जेल में थे या फिर बेल यानी जमानत पर थे। मोदी सरकार ने सत्ता संभालने के बाद देश को उस स्थिति से बाहर निकाला। कांग्रेस सरकार के एक प्रधानमंत्री ने कहा था कि जब हम दिल्ली से 1 रुपया भेजते हैं, तो वह संबंधित व्यक्ति तक आते-आते 15 पैसा ही बचता है। लेकिन हमें गर्व है कि आज अगर हम दिल्ली से 1 रुपया भेजते हैं, तो उस व्यक्ति तक पूरा एक रुपया पहुंचता है।

मोदी सराकार आई तो देश जीडीपी भी बढ़ी
इस दौरान श्री चुघ ने कहा कि हम सभी के लिए यह गर्व का विषय है कि अर्थव्यवस्था के मामले में देश 11 वें स्थान पर था। मोदी सरकार द्वारा बीते 9 वर्षों में किए गए प्रयासों ने देश को पांचवें स्थान पर पहुंचा दिया है। हम सभी के लिए यह गर्व का विषय है कि अर्थव्यवस्था के मामले में देश ने उन अंग्रेजों को भी पछाड़ दिया है, जिन्होंने देश पर 250 साल शासन किया था। उन्होंने कहा कि हमारा देश मोदी जी के नेतृत्व में बहुत जल्द विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा। श्री चुघ ने कहा कि 2011 में भारत की जीडीपी 112 लाख करो? थी, लेकिन मोदी सरकार ने जो सुधार किए उससे देश की जीडीपी अब 272 लाख करो? रुपये हो गई है।

अभियान के दौरान घर-घर पहुंचाएंगे मोदी सरकार का रिपोर्ट कॉर्ड
श्री चुघ ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल के 9 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इन सालों में मोदी सरकार ने जो काम किए हैं, उन्हें देश के लोगों तक पहुंचाने के लिए 30 जून तक महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री जी ने अजमेर से की थी। इस अभियान के दौरान पार्टी के 250 कार्यकर्ता देश के सभी 144 क्लस्टर्स में जा रहे हैं। ये कार्यकर्ता देश के 5 लाख विशिष्ट व्यक्तियों से मिलेंगे और पत्रकार वार्ता, सभाओं के माध्यम से मोदी सरकार का 9 वर्षों का रिपोर्ट कॉर्ड जनता तक पहुंचाएंगे।

No comments:

Post a Comment