Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, November 6, 2023

विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा पार्टी ने प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कार्यकर्ताओं को किया बहाल


श्रीमती श्वेता तरूण अग्रवाल, निर्दलीय पार्षद गौरव सिंघल सहित अन्य कार्यकर्ता हुए पार्टी में शामिल

शिवपुरी-इन दिनों भाजपा पार्टी में मप्र में सरकार बनाने के लिए अपने सभी रूठें हुए कार्यकर्ताओं को मनाने का कार्य कर रही है। इसी क्रम में गत वर्ष नगर पालिका चुनाव में कई ऐसे भाजपा कार्यकर्ता जिन्हें टिकिट नहीं मिला तो वह बागी होकर निर्दलीय अथवा अन्य पार्टियों से चुनाव लड़ गए और ऐसे सभी कार्यकर्ताओं पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम के द्वारा पार्टी अनुशासन तोडऩे को लेकर 6 वर्ष के लिए प्राथमिक सदस्यता के साथ निलंबित कर दिया गया लेकिन अब जब विधानसभा चुनाव का दौर चल रहा है तब भाजपा पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व्ही.डी.शर्मा के निर्देशन में भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने एक बार फिर से सभी प्राथमिक सदस्यता से निलंबित भाजपा कार्यकर्ताओं को बहाल करते हुए पार्टी में शामिल कर लिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने जारी प्रेस रिलीज में बताया है कि शिवपुरी के वह कार्यकर्ता जिन्हें भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया था उन सभी को संगठन के प्रदेशाध्यक्ष व्ही.डी.शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री संगठन हितानंद शर्मा की सहमति से सभी की सदस्यता बहाल की जाती है।

इन सभी की हुई वापिसी
भाजपा में जिन निलंबित कार्यकर्ताओं की बहाली हुई है उसमें प्रदेश कार्य.सदस्य महिला मोर्चा सोमवती यादव वार्ड क्रं.01, नगर सह कार्यालय मंत्री जसवंत रजक वार्ड क्रं.2, जिला कार्य समिति सदस्य श्रीमती श्वेता तरूण अग्रवाल वार्ड क्रं.06, नगर मंडल कार्यालय मंत्री शिवपुरी अरविन्द ठाकुर वार्ड क्रं.07, नगर मंडल उपाध्यक्ष संजय राठौर वार्ड क्रं.12, जिला मंत्री महिला मोर्चा श्रीमती नीतू बाथम वार्ड क्रं्र.15, मंडल उपाध्यक्ष पुरानी शिवपुरी पूर्व पार्षद श्रीमती रेखा गब्बर परिहार वार्ड क्रं्र.20, पार्षद रघुराज सिंह गुर्जर वार्ड क्रं.21, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती कविता रजक वार्ड क्रं.26, जिला संयोजक झुग्गी झोंपड़ी प्रकोष्ठ एवं पूर्व पार्षद सुरेन्द्र रजक वार्ड क्रं.26, पार्षद श्रीमती सुमन बाथम, राजू बाथम वार्ड क्रं.27, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं पूर्व पार्षद मथुराप्रसाद प्रजापति वार्ड क्रं.33, पार्षद मदन शेजवार मट्टू वार्ड क्रं.35, नगर मंत्री मंत्री जसराम धाकर्ड वार्ड क्रं.35, मंडल मंत्री पूर्व पार्षद श्रीमती राजकुमारी कुशवाह वार्ड क्रं.36, पूर्व जिला उपाध्यक्ष एससी मोर्चा श्याम परिहार वार्ड क्रं.36, जिला उपाध्यक्ष एससी मोर्चा शंकर खटीक वार्ड क्रं.29, पार्षद गौरव सिंघल वार्ड क्रं.37, जिला मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा गजेन्द्र सेन वार्ड क्रं.37, पूर्व पार्षद वरिष्ठ कार्यकर्ता भोपाल सिंह दांगी वार्ड क्र.38, जिला उपाध्यक्ष अनु.जाति मोर्चा  कल्पना पारस वार्ड क्रं.39 एवं कमल किशोर शिवहरे मंडल उपाध्यक्ष नरवर वार्ड क्रं.15 नरवर शामिल है।

No comments:

Post a Comment