Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, April 28, 2024

क्षेत्र के विकास के लिए हमारे हाथों को मजबूत कीजिए : प्रियदर्शनी राजे सिंधिया


महिलाओं से संवाद में कोलारस विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का दौरा किया

शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री और गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में लगातार चुनाव प्रचार जारी है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया भी लगातार क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रही है और क्षेत्र के लोगों से संवाद स्थापित करते हुए अपने पति के लिए वोट मांग रही हैं। रविवार को कोलारस विधानसभा क्षेत्र के पचावली गांव में प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने महिलाओं से संवाद किया। इस मौके पर प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में और अधिक विकास के लिए आने वाली 7 मई को मतदान वाले दिन आपको विकास का बटन दबाना है यानि कि उनके पति ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथों को मजबूत करना है और उनके लिए वोट डालना है। आपको उनके पति के हाथों को मजबूत करना है। कमल के फूल पर वोट डालना है।
मैं इस क्षेत्र की बहू और बिटिया के रूप में आई हूं 

प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने कहा कि इस क्षेत्र के साथ हमारे पारिवारिक संबंध हैं। मैं भी क्षेत्र की इस बहू और बिटिया के रूप में हूं। हम नेता के रूप में आपके पास नहीं आए हैं परिवार की बेटी और बहू के रूप में आए हैं। आप सब विकास के साथ जु?ें और मेरे पति के हाथों को मजबूत कीजिए। एक-एक वोट कीमती है इसलिए सभी लोग 7 मई को अपने घरों से निकले। खासकर महिलाएं अपने घरों से निकलकर के मेरे पति के हाथों को मजबूत करते हुए विकास पर अपना बटन दबाएं। विकास के बटन का नाम कमल का फूल है। प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने इस मौके पर गांव में महिलाओं से सीधा संवाद किया उनसे बातचीत की कई महिलाओं ने उन्हें गले लगाया। इस मौके पर कुछ महिलाओं ने अपनी समस्याएं बताई जिन्हें श्री प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने अपने हाथों से लिखा और आने वाले दिनों में उनकी समस्या को समाधान करने का आश्वासन दिया।

No comments:

Post a Comment