महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए एक पेड़ मां अभियान में बी.पी.एम.जय हिंद मिशन समिति के द्वारा किया वृक्षारोपणशिवपुरी-महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत, बी.पी.एम.जय हिंद मिशन समिति एवं संत रैदास लोकन्यास ट्रस्ट शिवपुरी के तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय जैक एंड जिल में वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत कई फलदार, छायादार, एवं फूलों के वृक्ष रोपे गए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित बी.पी.एम.जय हिंद मिशन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ व्ही.एस.मौर्य (से.नि. जेल अधीक्षक), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फैयाज खान (रि. कमांडेंट आईटीबीपी), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती माया मौर्य, संरक्षक अवधेश सक्सेना (रिटा. एसडीओ), राष्ट्रीय सचिव कुबेर सिंह धाकड़ (संचालक निशान अकादमी), महासचिव विनोद धाकड़ (प्राचार्य अंबेश पब्लिक स्कूल), वरिष्ठ उपाध्यक्ष संत रैदास लोक न्यास ट्रस्ट जवाहर सिंह रावत (संचालक जैक एंड जिल स्कूल), प्रदेश अध्यक्ष रामलखन धाकड़ गुरावल (संचालक सेंट जॉन्स पब्लिक स्कूल)मौजूद रहे जिनके द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए एक पेड़ मां के नाम अभियान को सार्थकता प्रदान करते हुए पौधरोपण किया गया।
इस दौरान बीपीएम जयहिंद मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्ही.एस. मौर्य ने कहा कि समय के अनुसार प्रकृति के बदलते हुए नियमों को देखकर लगता है कि, पर्यावरण का संरक्षण करना मानव जाति के लिए अति आवश्यक है, और मैं उम्मीद करता हूं कि आगे भी लोगों को हमारे माध्यम से एक सकारात्मक संदेश पर्यावरण संरक्षण हेतु लोगों के बीच जावे। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फैयाज खान ने बताया कि, जिस प्रकार मानव अपने परिवार एवं समाज की सुख-सुविधाओं का पूरा ध्यान रखता है, ठीक उसी प्रकार हमें पर्यावरण एवं हमारे आसपास रहने वाले जीव-जंतुओं की सुख एवं सुविधाओं का ध्यान रखना जरूरी है, पर्यावरण का संरक्षण करना हमारे लिए अत्यंत आवश्यक है, नहीं तो जल्द ही हमें प्रकृति के विपरीत परिणामों को भुगतना होगा, अत: हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाना चाहिए।
कार्यक्रम में सभी के लिए चाय कॉफी एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था करने में जैक एंड जिल विद्यालय के संचालक जवाहर सिंह रावत की भूमिका बहुत सराहनीय रही। पौधरोपण में संस्था के राष्ट्रीय सह सचिव- लल्ला पहलवान रैली प्रभारी, महासचिव श्रीमती सुशीला जाटव, सहसचिव गणेश झा तोप चालक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फूल सिंह कुशवाह संत रैदास ट्रस्ट, सह सचिव अरविंद धाकड़, राष्ट्रीय सचिव केशव सिंह धाकड़ महेशपुर, गिर्राज धाकड़ सदस्य, मोहर सिंह धाकड़, रामकुमार धाकड़, लवकुश धाकड़ सहित मीडिया प्रभारी मणिकांत शर्मा, मणिका शर्मा, राशिद खान (गुड्डू), राजू ग्वाल, नीरज जाटव शामिल रहे। अंत में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती माया मौर्य के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
No comments:
Post a Comment