शिवपुरी- महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए "एक पेड़ मां के नाम" कार्यक्रम के तहत, बी०पी०एम० जय हिंद मिशन समिति, शिवपुरी एवं संत रैदास लोकन्यास ट्रस्ट, शिवपुरी के तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समिति के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारीयों, सदस्यों एवं शहर के प्रसिद्ध पत्रकारगण, मीडिया प्रभारी आदि के द्वारा शहर के सुप्रसिद्ध विद्यालय जैक एंड जिल में वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत कई फलदार, छायादार, एवं फूलों के वृक्ष रोपे गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित बी०पी०एम० जय हिंद मिशन समिति, शिवपुरी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ व्ही० एस० मौर्य जी (से.नि. जेल अधीक्षक श्योपुर) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने बताया कि आज का कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए एक पेड़ मां के नाम लगाने का हम सभी ने संकल्प लिया है। और उसी के अनुरूप हम सभी आज यहां पर एकत्रित हुए हैं। हमारे मिशन का हमेशा से मुख्य उद्देश्य देशभक्ति एवं समाज सेवा ही रहा है। समय के अनुसार प्रकृति के बदलते हुए नियमों को देखकर लगता है कि, पर्यावरण का संरक्षण करना मानव जाति के लिए अति आवश्यक है। और मैं उम्मीद करता हूं कि आगे भी लोगों को हमारे माध्यम से एक सकारात्मक संदेश पर्यावरण संरक्षण हेतु लोगों के बीच जावे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष - श्री फैयाज खान जी (रि. कमांडेंट आई०टी०बी०पी० करैरा) ने बताया कि, जिस प्रकार मानव अपने परिवार एवं समाज की सुख-सुविधाओं का पूरा ध्यान रखता है, ठीक उसी प्रकार हमें पर्यावरण एवं हमारे आसपास रहने वाले जीव-जंतुओं की सुख एवं सुविधाओं का ध्यान रखना जरूरी है। आज बदलते हुए मौसम चक्र हमें यह बताते हैं कि, पर्यावरण का संरक्षण करना हमारे लिए अत्यंत आवश्यक है। नहीं तो जल्द ही हमें प्रकृति के विपरीत परिणामों को भुगतना होगा। अत: हम ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाए एवं प्रकृति का संरक्षण करें इसी में ही मानव जाति का कल्याण निहित है।
इस प्रकार बारी-बारी से समिति के सभी पदाधिकारीयों एवं सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु अपने-अपने विचार साझा किये।
कार्यक्रम के पश्चात् समिति के द्वारा विद्यालय परिसर में, सभी साम्माननीय पत्रकारगणों के साथ वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में सभी के लिए चाय कॉफी एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था करने में जैक एंड जिल विद्यालय के संचालक - जवाहर सिंह रावत जी की भूमिका बहुत सराहनीय रही।
कार्यक्रम में उपस्थित बी०पी०एम० मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष- डॉ व्ही०एस० मौर्य (रिटा. जेल अधीक्षक श्योपुर)
बरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष - श्री फैयाज खान (रिटा. ITBP कमांडेंट करैरा), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष - श्रीमती माया मौर्य, संरक्षक - श्री अवधेश सक्सेना जी (रिटा. एस०डी०ओ०), राष्ट्रीय सचिव - कुबेर सिंह धाकड़ (संचालक- निशान अकादमी शिवपुरी), महासचिव- विनोद धाकड़ (प्राचार्य- अंबेश पब्लिक स्कूल शिवपुरी), वरिष्ठ उपाध्यक्ष (संत रैदास लोक न्यास ट्रस्ट)- जवाहर सिंह रावत (संचालक जैक एंड जिल स्कूल शिवपुरी), प्रदेश अध्यक्ष- रामलखन धाकड़ गुरावल (संचालक- सेंट जॉन्स पब्लिक स्कूल शिवपुरी), राष्ट्रीय सह सचिव- लल्ला पहलवान (रैली प्रभारी), महासचिव- श्रीमती सुशीला जाटव, सहसचिव- गणेश झा (तोप चालक), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष- फूल सिंह कुशवाह (संत रैदास ट्रस्ट), सह सचिव- अरविंद धाकड़ (संत रैदास ट्रस्ट), राष्ट्रीय सचिव - केशव सिंह धाकड़ महेशपुर (संत रैदास ट्रस्ट), गिर्राज धाकड़ (सदस्य), मोहर सिंह धाकड़ (सदस्य), रामकुमार धाकड़ (सदस्य), लवकुश धाकड़ (सदस्य), सभी मीडिया प्रभारी पत्रकारगण- मणिकांत शर्मा, बहन- मणिका शर्मा, राशिद खान (गुड्डू) राजू ग्वाल, नीरज जाटव सभी की भूमिका आज के कार्यक्रम में बहुत ही सराहनीय रही। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष- श्रीमती माया मौर्य जी के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
No comments:
Post a Comment