सेवा उपरांत प्रधान अध्यापिका हुई सेवानिवृत्तिशिवपुरी/करैरा- शासकीय प्राथमिक विद्यालय आइटीबीपी करेरा में पदस्थ प्रधान अध्यापिका श्रीमती शमीम बानो 41 वर्ष की सेवा उपरांत सेवानिवृत हुई। उनके सेवानिवृत्ति समारोह में जिला परियोजना समन्वयक दफेदार सिंह सिकरवार ने शॉल श्रीफल देकर सम्मानित करते हुए कहा कि 41 वर्ष की सकुशल सेवा उपरांत सेवानिवृत होना गौरव की बात है। उन्होंने इस शानदार कार्यक्रम के लिए विद्यालय परिवार को भी बधाई दी। कुछ दिन पूर्व सेवानिवृत हुई शिक्षिका श्रीमती अनुसुइया राजोरिया को भी पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर एपीसी श्री पाठक, बीआरसी विनोद तिवारी, प्रभारी संकुल प्राचार्य श्रीमती पूजा शर्मा, जगभान सिंह लोधी,विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक मुरारी लाल भैनया, विद्यालय के पूर्व शिक्षक मनोज त्रिपाठी, श्रीमती मीरा जोशी, श्रीमती अनुसूईया राजोरिया, आनंद जैन सहित बीएससी चौरसिया, महेश लोधी, प्रवीण शर्मा, मानवता भार्गव, नारायण सिंह चौहान, रेखा गुप्ता, ममता यादव, मधु सिंह बैस, राजेंद्र यादव, रामहेत जाटव, लक्ष्मी जाटव सहित विद्यालय स्टाफ, उनके परिजनो ने उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में शिक्षिका के पति अजीज खान भी मौजूद रहे। इस अवसर पर छात्र-छात्राओ ने विदाई गीत भी गाए। उनको विशेष भोजन व लड्डू वितरित किए गए। उपस्थित अतिथियों ने विदाई गीत भी सुनाए। शिक्षिका को विदा करते लोग भावुक हो गए। बैंड बाजों के साथ सभी ने नाचते गाते ठुमके लगाते उनके घर तक विदाई दी। इस अवसर पर आतिशबाजी भी की गई।

No comments:
Post a Comment