केंद्रीय मंत्री सिंधिया का सांसद प्रतिनिधि हरिओम राठौर द्वारा किया गया आयोजनशिवपुरी-केंद्रीय मंत्री श्रीमंत महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्मदिन सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि हरिओम राठौर के द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ मिलकर फतेहपुर स्थित सेवा भारती सहरिया बनवासी छात्रावास परिसर में बच्चों को सहभोज कराते हुए मनाया गया। इस अवसर पर सर्व प्रथम सांसद प्रतिनिधि हरिओम राठौर के द्वारा छात्रावास में अध्ययनरत एवं निवासरत बच्चो को केंद्रीय मंत्री श्रीमंत महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया के जीवन से बच्चो को अवगत कराया और उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प दिलाया। इस दौरान बच्चो की कई जिज्ञासाएं भी यहां सामने आई जिनका समाधान भी किया गया। इसके साथ ही सभी बच्चों के लिए केंद्रीय मंत्री श्रीमंत महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सहभोज कार्यक्रम के माध्यम से सभी को सहभोज कराया गया और छात्रावास के सभी बच्चों ने हिंदू संस्कृति अनुरूप वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भोजन प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर छात्रावास प्रबंधक मुकेश कर्ण के द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया और अंत में सभी ने प्रसाद ग्रहण करने के बाद अपने गंतव्य की ओर रवानगी दी। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि हरिओम राठौर के साथ नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुदगल, नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा आदि सहित अन्य भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता आदि मौजूद रहें।

No comments:
Post a Comment