जरूरतमंद आदिवासी परिवार में बांटे सर्दी से बचाव को लेकर गर्म कंबल, काटा केक
शिवपुरी- गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर कार्यरत सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री श्रीमंत महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्मदिन नगर में बड़े उत्साह और उल्लास के साथ सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव के निर्देश में भाजपा पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा के द्वारा केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया के जन्मदिन के अवसर पर सेवा कार्य करते हुए हवाई पट्टी के पीछे पठार पर निवासरत गरीब आदिवासी परिवार के बीच पहुंचकर मनाया गया। इस अवसर पर जहां केक काटते हुए आदिवासियों के बीच केक का वितरण किया तो वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव के साथ नगर भाजपा पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा के द्वारा अपने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सैकड़ों गरीब आदिवासी परिवार की महिलाओं को गरम कंबलों का वितरण किया गया। इसके पूर्व मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा ने सभी माता-बहिनों को भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया ताकि महिलाऐं स्वावलंबी होकर जागरूक बनें और अपने अधिकारों को जाने, साही लाड़ली बहना योजना और वृद्धावस्था पेंशन आदि को लेकर भी महिलाओं से जानकारी प्राप्त की जिसमें अधिकांशत: सभी शासन की इस महती योजनाओं की लाभार्थी मिली। इस अवसर पर भाजपा के सांसद प्रतिनिधि हरिओम राठौर, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरिवीर सिंह रघुवंशी, पूर्व पार्षद बलवीर यादव, युवा नेता लवलेश जैन चीनू, पार्षद सुधीर आर्य, रिंकेश गुप्ता, सुरेन्द्र कुशवाह, मोनू भार्गव व धर्मेन्द्र त्यागी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर जोर-शोर से श्रीमंत जिंदाबाद के नारे लगाए गए और सभी ने श्रीमंत के सुख-समृद्ध, स्वस्थ व दीर्घायु जीवन होने की प्रार्थना ईश्वर से की।





No comments:
Post a Comment