सांसद प्रतिनिधि ने मध्यप्रदेश बजट को सराहा और किसान, महिला, बेरोजगार व बच्चों को स्वावलंबी बनाना बतायाशिवपुरी- चाहे केन्द्र की मोदी सरकार हो अथवा प्रदेश की डॉ.मोहन यादव सरकार यहां दोनों डबल इंजन की सरकार में जनता को ही लाभ पहुंचने वाला है, यही कारण है कि एक बार फिर से मध्यप्रदेश सरकार में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के द्वारा पेश किया गया बजट ना केवल जनहितैषी है बल्कि इस बजट से किसान, बेरोजगार, महिलाओं और बच्चों को स्वावलंबी बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट है, यहां रोजगार के रूप में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती होगी तो वहीं 22 हजार से अधिक पदों के लिए पुलिस विभाग में रोजगार उपलब्ध होंगें। बजट को लेकर यह प्रतिक्रिया व्यक्त की केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा मनोनीत सांसद प्रतिनिधि हरिओम राठौर ने जिन्होंने मप्र बजट को सराहा और इसे जनहित में जनहितैषी बजट बताया। सांसद प्रतिनिधि हरिओम राठौर ने कहा कि मप्र सरकार का यह बजट आत्मनिर्भर मप्र के रूप में एमएसएमई, आधुनिकता के लिए एआई, आईटी, महिलाओं के लिए स्वावलंबी हेतु लाडली लक्ष्मी एवं लाडली बहिन व बुजुेर्गों के तीर्थ दर्शन योजना के रूप में बजट की बढ़ोत्तरी की गई है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में सड़कों की मरम्मत के लिए लगभग तेरह हजार करोड़, पीएम आवास के लिए लगभग सात हजार करोड़ से प्रदेश के साधारण लोगों का जीवन सुधरेगा, इसी परिकल्पना के साथ यह बजट पेश किया गया है।

No comments:
Post a Comment