---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, February 16, 2026

एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा द्वारा थाना भौंती पहुंचकर किया औचक निरीक्षण


शिवपुरी-
रात्रि के समय पुलिस गस्त अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों व अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण व कार्यवाही करने हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में बीती रात्रि एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा द्वारा थाना भौंती का औचक निरीक्षण किया। एसडीओपी पिछोर द्वारा रात्रि गस्त को चैक करते हुये थाने का औचक निरीक्षण कर आवश्यश्क दिशा निर्देश दिये, यहां निरीक्षण के दौरान एसडीओपी को रात्रि ड्यूटी में आरक्षक पीकेश थाने पर उपस्थित मिले, सूचना मिलने पर थाना प्रभारी भौंती निरीक्षक घनश्याम भदौरिया थाना उपस्थित हुये, थाने की हवालात में कोई बंदी नहीं पाया गया, थाने के महत्वपूर्ण रजिस्टर चेक कर टीप अंकित की गई, रात्रि गश्त में लगे बल को सतर्कता से गश्त करने के निर्देश दिए गए, थाना परिसर का भ्रमण कर साफ सफाई का जायजा लिया, शत प्रतिशत वारंट तामीली के लिये निर्देशित किया, अवैध गतिविधियों मे संलिप्त लोगों पर कार्यवाही के लिये बताया एवं थाने के सभी सीसीटीवी कैमरे चालू पाए गए। 

No comments: