शिवपुरी- बीती 31 अगस्त 2025 को पुलिस थाना बदरवास में फरियादी चन्द्रभान यादव पुत्र पहलवान सिंह यादव उम्र 58 साल निवासी सेसई खुर्द थाना बदरवास कि रिपोर्ट पर से थाना बदरवास पर अपराध क्र 246/25 धारा 74, 351(2) बीएनएस 9/10 पॉक्सो एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना मे आये साक्ष्य के आधार पर प्रकरण मे धारा 65 (2) बीएनएस 5(एम)/6 पॉक्सो ईजाफा कर आरोपी की तलाश के काफी प्रयास किये गये लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नही हो सकी। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़़ द्वारा आरोपी की तलाश कर शीघ्र पकडऩे हेतु निर्देश दिये थे। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी कोलारस संजय मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी बदरवास निरीक्षक रोहित दुबे द्वारा बीते रोज थाना बदरवास की पुलिस टीम के साथ मुखबिर सूचना पर से आरोपी जगभान उर्फ कल्ला यादव पुत्र बादल सिंह उम्र 34 साल निवासी ग्राम सेसईखुर्द थाना बदरवास को गिरफ्तार कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया आरोपी का जेल वारंट प्राप्त होने से आरोपी को जेल दाखिल किया गया। इस कार्यवाही को अनुविभागीय अधिकारी कोलारस संजय मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी निरी रोहित दुबे, उनि नोबेल खेस, उनि शिखा तिवारी, सउनि गोपाल बाबू सउनि विवेक भट्ट, सउनि जगदीश पारासर, आर दर्शन रावत, आर दीपक शर्मा, आर रिकू माहौर के द्वारा अंजाम दी गई।
थाना सिरसौद पुलिस द्वारा अवैध हथियार को लेकर आरोपी को किया, 25/27 आम्र्स एक्ट की कार्यवाही
शिवपुरी- पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा अवैध आर्म्स, शराब, जुआ, सट्टा, विस्फोटक सामग्री आदि रखने/बेचने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गए हैं। थाना प्रभारी सिरसौद उपनिरीक्षक मुकेश दुबौलिया एवं पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा एक व्यक्ति के अवैध रूप से देशी 315 बोर का कट्टा रखकर अपराध करने की नीयत से जामखो रोड पर पुलिया के पास खड़ेे होने की जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में उक्त मुखबिर सूचना पर से थाना प्रभारी सिरसौद की टीम द्वारा जामखो रोड पर पुलिया के पास घेराबंदी कर आरोपी जितेंद्र जाटव पुत्र प्रहलाद जाटव उम्र 26 साल निवासी ग्राम रौदा थाना सिरसौद को पकड़ा एवं उसके कब्जे से अबैध रूप से लिये 315 बोर का देशी कट्टा एवं एक 315 बोर का जिंदा राउंड कीमती 5200 रुपये की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 40/2026 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का कायम किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरसौद उपनिरीक्षक मुकेश दुबोलिया, सउनि बृजपाल सिंह तोमर, प्रआर.जितेंद्र करारे, प्रआर. रविन्द्र सिनोरिया, प्रआऱ. मुकेश इंदौरिया, प्रआर. जितेंद्र रायपुरिया की अहम भूमिका रही।

No comments:
Post a Comment