---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, February 15, 2026

पत्रकार उमेश भारद्वाज को पितृशोक, पत्रकारों ने जताई शोक संवेदनाऐं


शिवपुरी-
शहर के वरिष्ठ पत्रकार उमेश भारद्वाज के गृह ग्राम डेंडरी में निवास करने वाले उनके पिता बाबूलाल भारद्वाज का बीमारी के चलते बीते रोज निधन हो गया। पत्रकार उमेश भारद्वाज को हुए पितृशोक की सूचना से समस्त पत्रकार जगत में शोक की लहर व्याप्त है और सभी पत्रकारों ने अपनी शोक संवेदनाऐं शोक संतृप्त परिवार के प्रति जताई है। 

बताना होगा कि ग्राम डेंडरी निवासी स्व.बाबूलाल भारद्वाज एक मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे उनका अंतिम संस्कार उनके ग्रह ग्राम डेंडरी में किया गया, उनकी अंतोष्टी में आस-पास ग्रामीण क्षेत्रों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए हैं। श्री बाबूलाल भारद्वाज तीन पुत्र डॉ. प्रदीप भारद्वाज, सतेन्द्र भारद्वाज, स्वदेश जिला प्रतिनिधि उमेश भारद्वाज,वह अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी उठावनी रविवार को उनके ग्रह ग्राम डेंडरी में स्थित मुक्तिधाम में की गई। स्व.श्री बाबूलाल भारद्वाज के निधन शोक संवदेना व्यक्त करने वालों में वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद भार्गव, आलोक एम.इंदौरिया, अशोक कोचेटा, संजय बेचैन, अनुपम शुक्ला, वीरेन्द्र भुल्ले, राकेश शर्मा, बृजेश सिंह तोमर, राजू यादव ग्वाल, रशीद खान गुड्डू, मणिकांत शर्मा सहित समस्त पत्रकार साथियों एवं जिले के पोहरी क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, विधायक कैलाश कुशवाह, भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुदगल, जिला पंचायत सदस्य अवधेश सिंह, मनीष शुक्ला, दशरथ शर्मा बल्ली, भाजपा मंडल अध्यक्ष बैराढ़ धीरज व्यास, प्रदीप त्रिवेदी, देवकी नंदन मरैया, नंदकिशोर मुदगल सहित अन्य लोगों शोक संवेदना व्यक्त की हैं।  

No comments: