120 किमी दूर खनियाधाना में लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविरशिवपुरी- रोटरी मेडीकल मिशन के द्वारा आयोजित किए जाने वाले नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर जिले के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में भी लगाए जा रहे है। इसी क्रम में मिशन का 17वां नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर जिला मुख्यालय से 120किमी दूर स्थित खनियाधाना में लगाया गया जहां सैकड़ों मरीजों ने अपना पंजीयन कराकर स्वास्थ्य शिविर में परीक्षण करााया जिसमें से गंभीर मरीजों को चिह्नित करते हुए उन्हें आगामी 17 से 26 मार्च तक लगने वाले मेगा स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य लाभ प्रदान कराया जाएगा।
रोटरी क्लब अध्यक्ष दीपेश सांखला ने बताया कि रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन शिवपुरी के अंतर्गत मध्यप्रदेश शासन, श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन, रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 एवं रोटरी क्लब शिवपुरी द्वारा लगातार आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाए जा रहे है। इसी क्रम में संस्था का यह 17वां नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर जिला मुख्यालय से 120 किमी दूर खनियाधाना में लगाया गया जिसमें संस्था के द्वारा इस शिविर में आने वाले मरीजों का चिकित्सकों के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और संबंधित रोग से ग्रसित मरीजों को उचित उपचार मिले इसके लिए इन सभी मरीजों में से गंभीर मरीजों को चिह्नित किया गया।
इस अवसर पर शिविर का शुभारंभ रोटरी क्लब अध्यक्ष दीपेश सांखला, वरिष्ठ सदस्य रोटे.उत्तम बंसल, रोटे.गोविन्दशरण अग्रवाल, रोटे.मुकेश गुप्ता शिवा, चिकित्सकों एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रजवलन कर किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं रोटरी अध्यक्ष दीपेश सांखला द्वारा मिशन के संबंध में उपस्थितजनों एवं ग्रामीणों को कैंप में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी साथ ही आगामी कैंप में भी मरीजों को स्वास्थ्य लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया। रोटरी क्लब शिवपुरी द्वारा सभी सहयोगी कार्यकर्ताओं, जन प्रतिनिधियों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, चिकित्सा दल एवं स्थानीय स्तर पर कैंप में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार प्रकट किया। शिविर में सभी को बताया कि मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयेाजन आगामी 17 मार्च से 26 मार्च तक जिला मुख्यालय स्थित मेडीकल कॉलेज में किया जाएगा जिसमें सभी गंभीर रोग से ग्रसित मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जाएगा।

.jpeg)

No comments:
Post a Comment