---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, February 15, 2026

अपना घर आश्रम के सेवा मार्ग से जुडऩे का अनूठा आग्रह



सेवा के साथ मिलेगा पारिश्रमिक, नियमित होगा संस्था के नियम निर्धारण अनुसार कार्य

शिवपुरी- अपनों से बेखबर प्रभुजियों की सेवा से जोड ऩे के लिए एबी रोड़ स्थित शारदा सॉल्वेन्ट के पास संचालित अपना घर आश्रम शिवपुरी के द्वारा जन सामान्य और सेवार्थी लोगों को विभिन्न सेवा मार्गों से जोडऩे का अनूठा कार्य करने हेतु आमंत्रित किया गया है। यहां ना केवल सेवादार सेवा रूप में कार्य करेंगें बल्कि उन्हें उनके कार्य अनुरूप पारिश्रमिक भी प्रदान किया जाएगा और अपना घर आश्रम के नियम निर्धारण अनुसार कार्य करना होगा। संबंधित इच्छुक सेवादार इस सेवा कार्य में सहभागिता प्रदान करने के लिए संस्था के कार्यालय, अपना घर आश्रम, शारदा साल्वेट के पास ए.बी. रोड़ शिवपुरी पर संपर्क कर सकते है। यहां संस्था अध्यक्ष रमेशचंद अग्रवाल एवं संस्था सचिव राजेन्द्र गुप्ता के द्वारा इस सेवा कार्य में सभी सेवार्थी से उनके बायोडाटा और संबंधित सेवा कार्य को लेकर उनकी योग्यतानुरूप दस्तावेज मांगे गए है इसी योग्यता के आधार पर संबंधित सेवादारों को निर्धारित सेवा अवधि और पारिश्रमिक प्रदान किया जाएगा।

अपना घर आश्रम के संस्था सचिव राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि अपना घर आश्रम के सेवा मार्ग से जुडऩे के लिए सेवादारों की आश्रम को आवश्यकता है जहां एक ओर प्रभुजियों की विभिन्न दायित्वों के साथ सेवा की जा सकेगी तो वहीं इस सेवा स्वरूप संबंधितों को उनकी योग्यतानुसार निर्धारित समयावधि के साथ पारिश्रमिक भी प्रदान किया जाएगा। यहां कार्यालय अपना घर आश्रम शिवपुरी
अपना घर आश्रम शारदा साल्वेट के पास ए.बी. रोड़ शिवपुरी को जो सेवासाथी अनुभवी आवासीय कर्मचारियों की आवश्यकता है उनमें प्रबंधक पद-2, डॉक्टर पद-1, कंपाउन्डर पद-1, ड्रायवर पद-4, बर्कर पद-6, रसोईया पद-6, इलेक्ट्रीशियन अंशकालीन पद-1, चौकीदार पद-2 शामिल है इन पदों अतिरिक्त संस्था को गौशाला हेतु गौमूत्र चिकित्सक पद-1, पशु चिकित्सक पद-1, सफाई कर्मी पद-6, कंप्यूटर ऑपरेटर लेखापाल पद-2 एवं स्वीपर पद-3 के लिए भी सेवादारों की आवश्यकता है। इच्छुक सेवादार उम्मीदवार अपनी समस्त जानकारी के साथ सादा कागज पर आवेदन श्री राजेन्द्र गुप्ता सेठ सचिव अपना घर आश्रम कार्यालय शंकर कॉलोनी शिवपुरी मो. 9827271066 पर दिनांक-20/03/2026 तक समस्त दस्तावेज एवं फोटो के साथ कार्यालय, अपना घर आश्रम में प्रस्तुत कर सकते हैं। उक्त पदों का वेतन सेवाशर्तों तथा चयन का निर्णय कमेटी द्वारा लिया जायेगा।

No comments: