पुलिस ने तीन शूटरों को किया गिरफ्तार, एक शूटर को मुठभेड़ में लगी गोलीशिवपुरी-जिले के करैरा थाना क्षेत्र में वकील संजय कुमार सक्सेना (57) की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में तीन शूटरों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के दौरान सुबह-सुबह हुई शॉर्ट मुठभेड़ में एक शूटर पपेंद्र रावत पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो गोलियां लगाईं। आरोपी फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। करैरा में वकील संजय कुमार सक्सेना की निर्मम हत्या के मामले में थाना करैरा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया। जमीन विवाद और पुरानी चुनावी रंजिश में 10 लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या कराई गई थी। वीरान घाटी में घेराबंदी के दौरान पुलिस मुठभेड़ में मुख्य शूटर पपेन्द्र रावत के पैर में गोली लगी और उसे दबोच लिया गया। कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
इन हत्यारों ने दिया घटना को अंजाम
वकील संजय सक्सैना की हत्या करने वाले शूटरों की पहचान पुलिस ने कर ली है और इसमें पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के बारे में जानकारी पत्रकारों के साथ साझा की। यहां पुलिस ने बताया कि वकील की हत्या में जो आरोपी है उनमें गोलू रावत उम्र 25 निवासी बड़ौनी के घुघसी, पपेंद्र रावत उम्र 23 निवासी डबरा एवं जहीर मुसलमान उम्र 24 निवासी घुघसी बड़ौनी जिला दतिया शामिल है। इन लोगों ने मिलकर शनिवार को वकील संजय सक्सेना को गोली मारकर उसकी हत्या कदी जिसमें आरोप गोलू रावत पर है। आरोपी ने कट्टे से पीठ में गोली मारी, जिससे वकील की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि वकील की हत्या के मामले में अलग-अलग पुलिस टीमें बनाई गई थीं, जो आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं। रविवार सुबह चिरली तिराहा के पास आरोपियों के छिपे होने की सूचना मिली।

शॉर्ट एनकाउंटर में पुलिस पर फायरिंग
जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो आरोपी पपेंद्र रावत ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पपेंद्र के पैर में दो गोलियां लगीं। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य दो आरोपियों को मौके से हिरासत में ले लिया गया।इस एनकाउंटर की घटनास्थल की तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें आरोपी लंगड़ते हुए अस्पताल ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

जमीनी विवाद बना हत्या का कारण
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संजय सक्सेना जमीनी विवाद और चुनावी मामलों में पैरवी करने के लिए जाने जाते थे। परिजनों ने बताया कि वकील और संजय शर्मा के बीच लंबे समय से जमीनी रंजिश चल रही थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की सुपारी किसने और कितनी रकम में दी थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि केस में शिक्षक कमलेश शर्मा, सरपंच सुनील शर्मा, नीरज शर्मा और उनके साथी आशीष परिहार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ और छानबीन जारी है।

पुलिस की सफलता
करैरा में हुई हत्या के तुरंत बाद शिवपुरी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों का पता लगाया और कार्रवाई में सफलता हासिल की। इस गिरफ्तारी और शॉर्ट एनकाउंटर ने जिले में कानून व्यवस्था की साख को बहाल किया है। पुलिस अब बाकी संभावित आरोपियों की तलाश में लगातार जुटी हुई है।

No comments:
Post a Comment