---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, November 21, 2026

पार्षद ओमप्रकाश जैन ने पुत्र के विवाह समारोह के अवसर पर सफाई कर्मचारियों का किया सम्मान


मिष्ठान एवं वस्त्र भेंट कर दी दीपावली की शुभकामनाएं, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने की पहल की सराहना

शिवपुरी। नगर पालिका परिषद शिवपुरी के वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद ओमप्रकाश जैन ने सामाजिक सरोकारों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अपने पुत्र के विवाह समारोह के अवसर पर वार्ड के सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों को मिष्ठान एवं वस्त्र भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

     पार्षद ओमप्रकाश जैन द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सफाई कर्मचारियों के सम्मान का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके परिश्रम और सेवाभाव का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी यशवंत राठौर, एल्डरमैन हरिओम नरवरिया, पल्लन अग्रवाल, रवि जैन, नवनीत राठी, सूरज जैन, सर्वोत्तम राठी एवं पवन जैन सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया।इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पार्षद ओमप्रकाश जैन की इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि विवाह जैसे पारिवारिक मांगलिक अवसर को समाज के मेहनतकश लोगों के सम्मान से जोडऩा सराहनीय प्रयास है। इस आयोजन से सफाई कर्मचारियों में भी खुशी और उत्साह देखने को मिला।

No comments: