शिवपुरी-पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा मंगलवार को पुलिस कन्ट्रोल रुम शिवपुरी में जनसुनवाई का आयोजन कर आमजन की समस्याओं को सुनकर आवेदन/शिकायतों को प्राप्त किया एवं तुरंत निराकरण हेतु संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये।पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा पुलिस पुलिस कन्ट्रोल रुम शिवपुरी में पहुंचकर जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आए आमजनों ने अपनी व्यक्तिगत, पारिवारिक और प्रशासनिक समस्याओं से जुड़े आवेदन/शिकायतें पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के समक्ष प्रस्तुत किए। पुलिस अधीक्षक द्वारा आयोजित जनसुनवाई के दौरान लगभग 53 फरियादियों ने अपनी अलग-अलग समस्याएं रखीं, प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्राथमिकता से लेते हुये तुरंत निकाल एवं उचित कार्यवाही के लिये लोगों को विश्वास दिलाया। जनसुनवाई के दौरान मुख्य रूप से जमीनी विवाद, गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश, घरेलू हिंसा, धोखाधड़ी और पुलिस कार्यवाही से असंतुष्ट होने जैसे मामले सामने आए, प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी और जांच अधिकारियों को तय समय-सीमा के भीतर निष्पक्ष और प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई के दौरान डीएसपी एजेके श्री अमर सिंह सिकरवार, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक पुनीत वाजपेयी, थाना प्रभारी फिजीकल निरीक्षक अविनाश राठौड़, थाना प्रभारी देहात निरीक्षक विकास यादव, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक सोनम रघुवंशी, सायबर सैल प्रभारी, कन्ट्रोल रुम प्रभारी निरीक्षक रवि शंकर कौशल एवं शिकायत शाखा प्रभारी निरीक्षक दीपक गौतम उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment