---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, November 20, 2026

स्वतंत्रता सेनानी जननायक बिरसा मुंडा की जयंती पर पोहरी में जुटेंगे प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता


विशाल आमसभा एवं जानकी सेना द्वारा भव्य सुंदरकांड का होगा आयोजन

शिवपुरी- आदिवासी समाज के गौरव, जल-जंगल-जमीन के रक्षक एवं अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी धरती बाबा भगवान बिरसा मुंडा की 152वीं जयंती पर जिला कांग्रेस पार्टी एक भव्य आयोजन करने जा रही है।

प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता विजय चौकसे ने बताया कि शिवपुरी जिले के पोहरी में जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में एवं स्थानीय विधायक कैलाश कुशवाहा के निर्देशन में रविवार 22 नवंबर को पोहरी के कॉलेज ग्राउंड में प्रात: 10 बजे से यह आयोजन होगा, जिसमें प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, पूर्व मंत्री केपी सिंह कक्काजू, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, विधायक मुकेश मल्होत्रा सहित कई नेता एकत्रित होंगे। 

कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा अर्चना एवं जानकी सेवा के भव्य सुंदरकांड के साथ होगा इसके पश्चात क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर विशाल आमसभा आयोजित की जाएगी। इस आमसभा में किसानों की खाद की समस्या, बिजली संकट, क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं एवं प्रदेश सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार जैसे महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। कार्यक्रम में आम जनता एवं भगवान बिरसा मुंडा के अनुयायियों सहित जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण, जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारीगण एबं कार्यकर्तागण उपस्थित रहेंगे।

No comments: