---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, May 5, 2019

जैन श्वेताम्बर महिला मण्डल द्वारा धर्म की प्रभावना बढ़ाने किया कार्यक्रम आयोजित

शिवपुरी-धर्म की प्रभावना को बच्चों में किस प्रकार से समाहित किया जाए इसे लेकर जैन श्वेताम्बर महिला मण्डल द्वारा धर्म प्रभावना बढ़ाने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय श्वेताम्बर जैन मंदिर कोर्ट रोड़ पर किया गया। यहां जैन श्वेताम्बर महिला मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा सांड एवं सचिव श्रीमती संध्या कोचेटा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों को संस्कारवान बनाने और धर्म ज्ञान बच्चों में किस प्रकार से समाहित किया जाए इसे लेकर विभिन्न नाटक, रोचक कार्यक्रम, रंगारंग प्रस्तुतियों के द्वारा बच्चों को बताया गया कि किस प्रकार से वह अपने जीवन में धर्म को स्थान दें और नित्य प्रतिदिन मंदिर पहुंचकर पूजन, अर्चना व धर्म के मार्ग पर चलें। इसे लेकर बच्चों ने भी कई प्रस्तुतियां दी जिसमें आकर्षण का केन्दे जैन समाज की एकता को लेकर नाटक प्रस्तुति दी गई साथ ही भक्तामर पाठ, णमोकार मंत्र आदि के बारे में भी बच्चों को बताया और इन विधियों को करने के बारे में भी बताया। इस तरह अनेकों धार्मिक क्रिया विधि के आयोजन के बाद बच्चों के द्वारा इन आयोजन में भाग लेकर अपने ज्ञानोदय का प्रस्तुतिकरण भी किया गया जिस पर कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरूस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाने का कार्य जैन श्वेताम्बर महिला मण्डल द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मण्डल की सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आयोजन को सफल बनाया। 

No comments: