Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Saturday, June 13, 2020

मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस संघ के जिला अध्यक्ष श्री शाक्य


शिवपुरी-मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस संघ के संगठक चंद्रशेखर शर्मा एवं संघ के संरक्षक ओम प्रकाश शर्मा जोली की अनुशंसा पर प्रांत अध्यक्ष सुनील ठाकरे व संघ के प्रांत संरक्षक वीरेंद्र खोगल द्वारा राजेंद्र पिपलोदा के स्थान पर नियुक्ति आदेश क्रमांक 193 भोपाल 8 जून को हरीश शाक्य हर्षित  को मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस संघ शिवपुरी जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

जिला अध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा के इस्तीफा देने के बाद संगठन द्वारा तत्काल वरिष्ठ नेतृत्व ने यह निर्णय लिया कि कार्यकारी अध्यक्ष हरीश हर्षित को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं। कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की नियुक्त पर श्री हर्षित ईष्ट मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई प्रेषित की हैं। 

साथ श्री शाक्य ने वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया हैं। श्री शाक्य के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले के कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है, श्री शाक्य जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई देने वालों में चंद्रशेखर शर्मा संघ संगठक, ओम प्रकाश शर्मा जोली, संघ के संरक्षक कुलदीप पालया, ब्लॉक अध्यक्ष कोलारस डॉक्टर नारायण सिंह कोली ब्लॉक सचिव पिछोर, इंद्र कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष शिवपुरी राकेश डागौर, ब्लॉक कोषाध्यक्ष शिवपुरी सत्येंद्र भट्ट, तहसील अध्यक्ष पिछोर गिर्राज धाकड़, तहसील अध्यक्ष कोलारस अभय प्रताप सिंह जादौन, ब्लॉक अध्यक्ष पिछोर डॉ अरुण कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष खनियाधाना राजेंद्र शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष शिवपुरी चंद्रेश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष पोहरी रेखा कोली, तहसील अध्यक्ष नरवर एवं प्रह्लाद सेन, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जिलाध्यक्ष आदि ने बधाई प्रेषित की हैं।

No comments:

Post a Comment