---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, August 27, 2020

कर्मचारी नेता स्व.मदन मोहन शाही की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित

 



शिवपुरी-
स्व.मदनमोहन शर्मा शाही एक विभूतिकल्प व्यक्तित्व के स्वामी थे वह निर्भीक कर्मचारी नेता, प्रखर वक्ता और उच्च कोटि के साहित्यकार थे आज वे जीवित होते तो उनकी भूमिका राष्ट्रीय फलक पर शिवपुरी को गौरवान्वित कर रही होती। इन शब्दों के साथ बीजेपी जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने आज स्व.शाही को श्रदांजलि अर्पित की। वन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दुर्गा ग्वाल द्वारा आयोजित  वार्षिक कार्यक्रम में पत्रकार प्रमोद भार्गव एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ अजय खेमरिया ने भी अपने उद्गार व्यक्त किये। इस अवसर पर कोरोना काल मे बेहतरीन कार्य करने वाले शिक्षकों एवं वन कर्मियों को सम्मानित किया गया। समारोह में कोरोना के लिये निर्धारित सामाजिक दूरी का पालन किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री बाथम ने स्व.शाही को याद करते हुऐ कहा कि वे एक ऐसे शख्स थे जो वास्तविक अर्थों में बहुआयामी थे उनके व्यक्तित्व का फलक इतना व्यापक था कि समाज जीवन उनसे बहुआयामी प्रेरणा ले सकता है।

पत्रकार प्रमोद भार्गव ने उन्हें याद करते हुए कहा कि शाही जी का साहित्यिक पक्ष बहुत ही प्रमाणिक एवं सशक्त है उनकी कालजयी रचना लंकेश्वर दुनियां भर में पड़ी जाती है। इस रचना में उनकी दूरदर्शिता औऱ सोच की विविधता प्रमाणित होती है। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष डॉ अजय खेमरिया ने स्व.शाही की स्मृति में हर साल समारोह आयोजित करने वाले दुर्गा ग्वाल के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज के दौर में कर्मचारी संगठन राजनीतिक दलों के उपकरण बन गए है तब वन कर्मचारी संघ द्वारा लगातार स्व.शाही को लोकजीवन में जिंदा रखना अभिनंदनीय कार्य है। 

इस बार्षिक समारोह में इस बर्ष कोरोना योद्धा के रूप ने वनपाल मो यूनिस फारुखी, अशोक सिंह, वन रक्षक कुणाल शर्मा, विजय गौड़, योग शिक्षा श्याम कुमार पाठक, पुरषोत्तम शर्मा का शॉल श्रीफल भेंट कर अतिथियों ने सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन वन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दुर्गा ग्वाल ने किया।

No comments: