---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, August 27, 2020

जिला कांग्रेस सेवादल ने मनाई डॉ.एनएस हार्डिकर की पुण्यतिथि, सेवादल कार्यकारिणी घोषित


शिवपुरी-
जिला शिवपुरी कांग्रेस सेवा दल के द्वारा डॉक्टर एन.एस.हार्डिकर की पुण्यतिथि देश को स्वतंत्र कराने में उनके त्याग तपस्या बलिदान को याद कर मनाई गई। इस पुण्यतिथि कार्यक्रम के अवसर पर सेवादल के प्रदेश सचिव अनिल उत्साही, सेवादल के जिलाध्यक्ष हरीश खटीक, राजीव गांधी ऑल इंडिया कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी राजगिरी गोस्वामी, डॉ अमर सिंह उदेया, जितेंद्र पांडे, हाफिजुर रहमान खान इन सभी के सानिध्य में कांग्रेस सेवादल के शिवपुरी शहर अध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह शाक्य ने अपनी कार्यकारिणी का गठन किया। 

जिसमें उपाध्यक्ष के रूप में राजू ठाकुर, महेश शाक्य, गोपाल बाल्मीकि, अंसार खान, संजय शाक्य, महामंत्री मुकेश लोहिया, छोटू गुर्जर,  महासचिव संदीप सुमन, समीम खान, रवि माहौर, संतोष भैयाजी, सचिव सोहेल राइन, भूपेंद्र सिनोरिया, गोविंद कोली, रूपेश जैन, अमन खटीक, सौरभ शाक्य को नियुक्त किया गया है। इन सभी पदाधिकारियों को जिला कांग्रेस, सेवादल व कांग्रेस के समस्त संगठनों की ओर से बधाई शुभकामनाऐं दी है।

No comments: