---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, May 30, 2021

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कराया गया रक्तदान शिविर का आयोजन


शिवपुरी-
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नरेंद्र मोदी सरकार के 5 ओर 2 साल सफलतम पूर्ण होने के उपलक्ष में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सेवा दिवस के रूप में मना कर रक्तदान का आयोजन कराया गया। इसके पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान का आयोजन करा दिया गया है और भी कई कई सेवा के कार्य जैसे मास्क वितरण, सेनीटाइजर वितरण, भोजन इत्यादि सेवा के कार्य निरंतर कराए जा रहे हैं।

इसी कार्यक्रम को भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के निर्देशन में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष राजू बाथम की मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान के निर्देशन में जिला महामंत्री संजय कुशवाहा के द्वारा भाजपा कार्यालय कोठी नंबर 1 पर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही रक्त वाहिनी मैं ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन करवाया गया जिसमें युवाओं ने बड़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की 

कार्यक्रम के पूर्व गुना-शिवपुरी सांसद डॉक्टर के.पी.यादव द्वारा भी युवा मोर्चा के साथ कई जगह पर मास्क और सेनीटाइजर का वितरण  किया गया, उसके उपरांत युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय कुशवाह, जोनी कुशवाह, नीरज सागर, अमित गोयल, नरेश शिवहरे, मुकेश पराशर, हिमांशु अग्रवाल, दीपक राठौर, अनिल राठौर, आकाश राठौर, संजय शर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने सहभागिता दिखाई।

No comments: